एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट क्या है | Asia Cup Kya Hai in Hindi | एशिया कप 2022 टीम लिस्ट क्या हैं | Asia Cup 2022 Players List | What is Asia Cup in Hindi
आज आप इस लेख के द्वारा Asia
Cup UPSC, Asia Cup Teams, Asia Cup Qualifier, Asia Cup 2022 Tickets, Asia Cup
2022 Team List एवं Asia
Cup Cricket 2022 Venue के बारें में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे.
यह भी पढ़ें - नाटो क्या हैं
एशिया कप 2022 हिंदी में -
Asia Cup 2022 in Hindi
इस
वर्ष 15वें पुरुष
एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 27 अगस्त
से 11 सितम्बर के
बीच आयोजित हुआ हैं. वर्ष 2018 के एशिया कप
में भारत ने बांग्लादेश को पराजित करके एशिया कप ट्राफी पर कब्ज़ा जमाया था. भारत
ने पुनः उसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए 15 सदस्यीय
खिलाड़ियों के दल को टी20 पुरुष एशिया
कप के लिए भेजा हैं.
क्या
हैं एशिया कप 2022 और एशिया
कप क्रिकेट टूर्नामेंट शेड्यूल क्या
हैं के बारें में इस लेख के द्वारा
जानकारी प्राप्त करते हैं.
यह भी पढ़ें - राष्ट्रमंडल खेल क्या है
एशिया कप क्या हैं - What
is Asia Cup in Hindi
एशिया कप एक क्रिकेट प्रतियोगिता हैं
जिसमे एशिया के कुछ देश प्रतिभाग करते हैं. एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एक
दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन
किया जाता हैं.
एशिया कप का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय
क्रिकेट परिषद् के अधीन कार्यरत एशियाई क्रिकेट परिषद् द्वारा किया जाता हैं.
एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट एकमात्र
महाद्वीपीय क्रिकेट प्रतियोगिता हैं, जिसका आयोजन हर दो वर्ष के उपरान्त किया जाता
हैं. एशिया कप चैम्पियनशिप जीतने वाली क्रिकेट टीम को एशिया का चैम्पियन कहा जाता
हैं.
यह भी पढ़ें - CTET
Syllabus in Hindi PDF Download
एशिया कप का अर्थ क्या हैं - What
is the meaning of Asia Cup in Hindi
एशिया कप एशिया स्तर पर आयोजित एक क्रिकेट
प्रतियोगिता हैं जिसमें एशिया के कुछ देश भाग लेते हैं.
यह भी पढ़ें - UPTET
Syllabus in Hindi PDF Download
एशिया कप की स्थापना कब हुई थी - When
was the Asia Cup established
एशियाई क्रिकेट परिषद् की स्थापना
दिनांक 19 सितंबर 1983 को हुई थी, लेकिन प्रथम एशिया कप का
आयोजन दिनांक 06
अप्रैल 1984 से 13 अप्रैल 1984 के बीच संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह
क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में किया गया था.
यह भी पढ़ें - Global
Hunger Index PDF
एशिया कप का इतिहास क्या हैं -
Asia Cup History in Hindi
एशियाई देशों के मध्य सद्भावना को
बढ़ावा देने के उद्देश्य से एशियाई क्रिकेट परिषद् की स्थापना दिनांक 19 सितंबर 1983 में की गई थी.
एशिया कप एकमात्र महाद्वीपीय क्रिकेट
टूर्नामेंट हैं जिसका आयोजन प्रत्येक दो वर्षों के अंतराल पर किया जाता हैं. पहली
बार एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 1984 में शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात में
हुआ था.
श्रीलंका और भारत के बीच तनावपूर्ण
क्रिकेट संबंधों के कारण भारत ने वर्ष 1986 के एशिया कप प्रतियोगिता का बहिष्कार
कर दिया था.
भारत और पाकिस्तान के मध्य तनावपूर्ण
राजनीतिक संबंधों के कारण पाकिस्तान ने वर्ष 1990-91 के एशिया कप टूर्नामेंट का बहिष्कार
कर दिया था जिसके कारण वर्ष 1993 में आयोजित होने वाले एशिया कप
क्रिकेट टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था.
इसके बाद एशियाई क्रिकेट परिषद् ने
वर्ष 2009 में एशिया कप प्रतियोगिता द्विवार्षिक
रूप से आयोजित किये जाने की घोषणा की.
इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट
परिषद् ने घोषणा की कि एशिया कप में खेले जाने वाले सभी मैचों को आधिकारिक वन डे
इंटरनेशनल मैच का दर्जा दिया जायेगा.
वर्ष 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने नियम
बनाया कि जिस वर्ष जिस प्रारूप का क्रिकेट विश्वकप होगा उससे पहले आयोजित होने
वाला एशिया कप उसी प्रारूप में करवाया जायेगा.
वर्ष 2016 में आईसीसी टी 20 विश्वकप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था
इसलिए ट्वेंटी 20
विश्वकप से पहले आयोजित होने वाला
एशिया कप आईसीसी के नए रोटेशन नियम के कारण ट्वेंटी 20 प्रारूप में खेला गया था. नतीजतन वर्ष 2016 एशिया कप में पहली बार T20 मैच का आयोजन किया गया था.
यह भी पढ़ें - ICC
T20 World Cup Schedule PDF
एशिया कप में कितने देश भाग लेते हैं -
Asia Cup Countries List in Hindi
एसीसी द्वारा आयोजित किये जाने वाले
क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप में एशिया महाद्वीप के कुछ देश प्रतिभाग करते हैं.
वर्ष 2022 एशिया कप में भारत, पाकिस्तान,
श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग देश भाग ले रहें हैं.
यह भी पढ़ें - SBI
PO Syllabus in Hindi PDF Download
एशिया कप 2022 आयोजन तिथि क्या हैं - What
are the Asia Cup 2022 event dates
15वें टी20 पुरुष एशिया
कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितम्बर के
बीच यूएई में आयोजित हुआ हैं.
यह भी पढ़ें - UP
Lekhpal Syllabus in Hindi PDF Download
15वें एशिया कप 2022 का आयोजन कहाँ हो रहा हैं - Where
is the 15th Asia Cup 2022 organized
15वें टी20 एशिया कप 2022 का आयोजन यूनाइटेड अरब अमीरात के
शारजाह और दुबई शहर में किया गया हैं.
यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सूची पीडीएफ
एशिया कप 2022 खेल स्थल - Asia
Cup Venue 2022
15वें एशिया कप 2022 यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल
क्रिकेट स्टेडियम,
दुबई और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम में आयोजित किये
जायेंगे.
यह भी पढ़ें - गुरु रविदास का जीवन परिचय
एशिया कप 2022 शेड्यूल क्या हैं - Asia
Cup 2022 Schedule in Hindi
पुरुष टी20 एशिया कप 2022 में कुल 13 मैच खेले जायेंगे. एशियन क्रिकेट
काउंसिल ने सभी टीमों को 2 ग्रुप में विभाजित किया हैं.
टी20 एशिया कप 2022 की शुरुआत दिनांक 27-08-2022
से होगी. दिनांक 27-08-2022
से दिनांक 02-09-2022
के बीच दोनों ग्रुप की टीमें अपने
ग्रुप के अन्दर एक दूसरे से मैच खेलेंगी, जिसमे दोनों ग्रुपों से शीर्ष चार टीमों
के मध्य सुपर 4 प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
दिनांक 03-09-2022 से दिनांक 09-09-2022
तक सुपर 4 का आयोजन किया जायेगा. सुपर 4 प्रतियोगिता में शीर्ष दो टीमों के
बीच फाइनल मैच खेला जायेगा जो कि दिनांक 11-09-2022 को दुबई में आयोजित किया जायेगा.
यह भी पढ़ें - विश्व सामाजिक न्याय दिवस क्यों मनाया
जाता हैं
एशिया कप 2022 समय सारणी क्या हैं - Asia Cup 2022 Time Table
एशिया कप 2022 ग्रुप मैच समय सारणी निम्नलिखित हैं.
दिनांक |
दिन |
टीम |
ग्रुप |
मैच स्थल |
समय |
27-08-22 |
शनिवार |
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान |
B |
दुबई |
18:00 |
28-08-22 |
रविवार |
भारत बनाम पाकिस्तान |
A |
दुबई |
18:00 |
30-08-22 |
मंगलवार |
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान |
B |
शारजाह |
18:00 |
31-08-22 |
बुद्धवार |
भारत बनाम क्वालीफायर |
A |
दुबई |
18:00 |
01-09-22 |
गुरूवार |
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश |
B |
दुबई |
18:00 |
02-09-22 |
शुक्रवार |
पाकिस्तान बनाम क्वालीफ़ायर |
A |
शारजाह |
18:00 |
एशिया कप 2022 सुपर 4 मैच समय सारणी निम्नलिखित हैं.
दिनांक |
दिन |
टीम |
ग्रुप |
मैच स्थल |
समय |
03-09-22 |
शनिवार |
बी1 बनाम बी2 |
सुपर 4 |
शारजाह |
18:00 |
04-09-22 |
रविवार |
ए1 बनाम ए2 |
सुपर 4 |
दुबई |
18:00 |
06-09-22 |
मंगलवार |
ए1 बनाम बी1 |
सुपर 4 |
दुबई |
18:00 |
07-09-22 |
बुद्धवार |
ए2 बनाम बी2 |
सुपर 4 |
दुबई |
18:00 |
08-09-22 |
गुरूवार |
ए1 बनाम बी2 |
सुपर 4 |
दुबई |
18:00 |
09-09-22 |
शुक्रवार |
बी1 बनाम ए2 |
सुपर 4 |
दुबई |
18:00 |
एशिया कप 2022 फाइनल मैच समय सारणी निम्नलिखित हैं.
दिनांक |
दिन |
टीम |
ग्रुप |
मैच स्थल |
समय |
11-09-22 |
रविवार |
1st सुपर 4 बनाम 2nd
सुपर 4 |
फाइनल |
दुबई |
18:00 |
यह भी पढ़ें - बसंत पंचमी कब हैं और कैसे मनाई जाती हैं
एशिया कप 2022 टीम लिस्ट क्या हैं - Asia
Cup 2022 Team List
पुरुष टी 20 एशिया कप टीम लिस्ट निम्नलिखित हैं.
Asia Cup 2022 Group A |
Asia Cup 2022 Group B |
भारत |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
बांग्लादेश |
हांगकांग |
अफगानिस्तान |
यह
भी पढ़ें - होलिका
दहन कब हैं और क्यों मनाया जाता हैं
एशिया कप टीम स्क्वाड क्या है - Asia Cup Team Squad in Hindi
एशिया कप के 15वें संस्करण में 06 एशियाई देश प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी टीमों की घोषणा कर दी
हैं. एशिया कप 2022 प्लेयर्स लिस्ट निम्नवत हैं.
एशिया कप भारतीय टीम स्क्वाड - Asia
Cup India Squad 2022
एशिया कप टीम इंडिया स्क्वाड 2022 निम्नलिखित हैं.
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान
स्टैंडबाय खिलाड़ी - अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर
यह भी पढ़ें - आईएनएस विक्रांत क्या हैं
एशिया कप पाकिस्तान टीम स्क्वाड -
Asia Cup Pakistan Squad 2022
एशिया कप टीम पाकिस्तान स्क्वाड 2022 निम्नलिखित हैं.
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान, हैदर अली, हारिस रऊफ, उस्मान कादिर, मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, हसन अली, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद हसनैन
एशिया कप हांगकांग टीम स्क्वाड -
Asia Cup Hong Kong Squad 2022
एशिया कप टीम हांगकांग स्क्वाड 2022 निम्नलिखित हैं.
निजाकत खान (कप्तान), स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, अहान त्रिवेदी, जीशान अली, धनंजय राव, हारून अरशद, यासिम मुर्तजा, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला, वाजिद शाह, आफताब हुसैन, मोहम्मद वहीद, अतीक इकबाल
एशिया कप अफगानिस्तान टीम स्क्वाड -
Asia Cup Afghanistan Squad 2022
एशिया कप टीम अफगानिस्तान स्क्वाड 2022 निम्नलिखित हैं.
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान (उपकप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नवीन उल हक, नूर अहमद, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, राशिद खान और समीउल्लाह शिनवारी, हशमतुल्ला
शाहिदी
स्टैंडबाय खिलाड़ी - निजात मसूद, कैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफी
एशिया कप बांग्लादेश टीम स्क्वाड -
Asia Cup Bangladesh Squad 2022
एशिया कप टीम बांग्लादेश स्क्वाड 2022 निम्नलिखित हैं.
शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, तस्कीन अहमद, परवेज हुसैन एमोन, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, महमुदुल्लाह रियाद, नसुम अहमद, अफिफ हुसैन, सब्बीर रहमान, मोसादेक हुसैन, महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन
एशिया कप श्रीलंका टीम स्क्वाड -
Asia Cup Sri Lanka Squad 2022
एशिया कप टीम श्रीलंका स्क्वाड 2022 निम्नलिखित हैं.
दासुन शनाका (कप्तान), चरिथ असलंका (उपकप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर), धनुष्का गुणाथिलका, पथुम निसानका, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वानिदु हसरंगा डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, जेफ़री वांडरसे, प्रवीण जयविक्रेना, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, नुवानिंदु फर्नांडो, कसुन रजिता
यह
भी पढ़ें - होली
कब हैं और क्यों मनाई जाती हैं
एशियाई क्रिकेट परिषद् की स्थापना कब
हुई थी - When
was the Asian Cricket Council established
एसीसी की स्थापना दिनांक 19 सितंबर 1983 को हुई थी. एशियाई क्रिकेट परिषद् का
गठन एशिया में क्रिकेट खेल को विकसित और बढ़ावा देने के लिए किया गया था.
यह
भी पढ़ें - राम
नवमी कब हैं और क्यों मनाई जाती हैं
एशियाई क्रिकेट परिषद् का वर्तमान
अध्यक्ष कौन हैं -
Asian Cricket Council President
एशियाई क्रिकेट परिषद् के अध्यक्ष 2022 में जय शाह हैं. इसके पूर्व
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन एसीसी प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त
थे.
नजमुल हसन के कार्यकाल के बाद 30 जनवरी 2021 को जय अमित भाई शाह ने एशियाई क्रिकेट
परिषद् के अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण किया था. वर्तमान समय में जय शाह भारतीय
क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के सचिव भी हैं.
श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में
दिनांक 19 मार्च 2022 को एशियाई क्रिकेट परिषद् की
महत्वपूर्ण वार्षिक आम बैठक में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा
ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह का कार्यकाल अगले एक वर्ष के लिए बढ़ाये
जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका एशियाई क्रिकेट परिषद् के सदस्यों ने सर्वसम्मति
से समर्थन किया. जिसके बाद एसीसी अध्यक्ष जय शाह का कार्यकाल अब वर्ष 2024 तक रहेगा.
यह
भी पढ़ें - रथयात्रा
कब है और क्यों मनाया जाता हैं
एशियाई क्रिकेट परिषद् का वर्तमान उपाध्यक्ष
कौन हैं -
Asian Cricket Council Vice President
एशियाई क्रिकेट परिषद् के उपाध्यक्ष 2022 में पंकज खीमजी हैं. वर्तमान समय में पंकज
खीमजी ओमान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं.
एशियाई क्रिकेट परिषद् का मुख्यालय
कहाँ हैं -
Asian Cricket Council Headquarters
वर्तमान में एसीसी का मुख्यालय
श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में हैं जिसे आधिकारिक तौर पर दिनांक 20 अगस्त 2016 को खोला गया था.
एशिया कप में भारत का प्रदर्शन - India's
performance in Asia Cup
वर्ष 1984 से वर्ष 2022 के बीच एसीसी द्वारा आयोजित पुरुष
एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे
ज्यादा सात बार मेंस एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया
हैं. पुरुष एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत का प्रदर्शन निम्नवत हैं.
वर्ष |
प्रारूप |
मेजबान देश |
विजेता टीम |
उपविजेता टीम |
1984 |
वन डे |
यूएई |
भारत |
श्रीलंका |
1988 |
वन डे |
बांग्लादेश |
भारत |
श्रीलंका |
1990-91 |
वन डे |
भारत |
भारत |
श्रीलंका |
1995 |
वन डे |
यूएई |
भारत |
श्रीलंका |
2010 |
वन डे |
श्रीलंका |
भारत |
श्रीलंका |
2016 |
टी20 |
बांग्लादेश |
भारत |
बांग्लादेश |
2018 |
वन डे |
यूएई |
भारत |
बांग्लादेश |
एशिया कप विजेता टीम लिस्ट - Men’s
Asia Cup Winners List 1984 to 2022 Captain
एशियाई क्रिकेट परिषद् द्वारा आयोजित की
जाने वाली Asia
Cup Cricket Winners List 1984 to 2018 में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए
सबसे ज्यादा सात बार मेंस एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त
किया हैं.
वर्ष 1984 से वर्ष 2022 के बीच आयोजित एशिया कप टूर्नामेंट
में भारत 7 बार श्रीलंका 6 बार और पाकिस्तान 2 बार पुरुष एशिया कप क्रिकेट
प्रतियोगिता जीता हैं. वर्ष 1984 - 2022 के मध्य आयोजित Asia
Cup Winners and Runners list निम्नलिखित हैं.
वर्ष |
प्रारूप |
मेजबान देश |
विजेता टीम |
उपविजेता टीम |
1984 |
वन डे |
यूएई |
भारत |
श्रीलंका |
1986 |
वन डे |
श्रीलंका |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
1988 |
वन डे |
बांग्लादेश |
भारत |
श्रीलंका |
1990-91 |
वन डे |
भारत |
भारत |
श्रीलंका |
1995 |
वन डे |
यूएई |
भारत |
श्रीलंका |
1997 |
वन डे |
श्रीलंका |
श्रीलंका |
भारत |
2000 |
वन डे |
बांग्लादेश |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
2004 |
वन डे |
श्रीलंका |
श्रीलंका |
भारत |
2008 |
वन डे |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
भारत |
2010 |
वन डे |
श्रीलंका |
भारत |
श्रीलंका |
2012 |
वन डे |
बांग्लादेश |
पाकिस्तान |
बांग्लादेश |
2014 |
वन डे |
बांग्लादेश |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
2016 |
टी20 |
बांग्लादेश |
भारत |
बांग्लादेश |
2018 |
वन डे |
यूएई |
भारत |
बांग्लादेश |
2020 |
वन डे |
श्रीलंका |
कोविड के कारण स्थगित |
- |
2022 |
टी20 |
यूएई |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
Asia
Cup FAQ - Asia Cup Cricket frequently asked
questions in Hindi
प्रश्न 1 - 15वां एशिया कप कब होगा?
उत्तर - एशिया कप 2022 दिनांक 27 अगस्त से 11 सितम्बर के मध्य आयोजित होगा.
प्रश्न 2 - भारत ने एशिया कप कितनी बार जीता हैं?
उत्तर - एशिया कप भारत ने 07 बार जीता हैं.
प्रश्न 3 - एशिया कप की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर - एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता की
शुरुआत वर्ष 1984
में हुई थी.
प्रश्न 4 - एशिया कप पाकिस्तान कितनी बार जीता
हैं?
उत्तर - पाकिस्तान ने एशिया कप दो बार जीता
हैं.
प्रश्न 5 - एशिया कप का मैच किस चैनल पर आएगा?
उत्तर - स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी
हॉटस्टार.
प्रश्न 6 - India
vs Pakistan Asia Cup Venue क्या हैं?
उत्तर - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई.
प्रश्न 7 - पहला एशिया कप कब आयोजित किया गया था?
उत्तर - प्रथम एशिया कप का आयोजन दिनांक 06 अप्रैल 1984 से 13 अप्रैल 1984 के बीच किया गया था.
प्रश्न 8 - एशिया कप का आयोजन कितने वर्षों के
बाद किया जाता हैं?
उत्तर - एशिया कप का आयोजन हर दो वर्ष में
होता हैं.
प्रश्न 9 - 16वां एशिया कप 2023 कहाँ होगा?
उत्तर - 16वें एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में होगा.
प्रश्न 10 - एशिया कप सबसे ज्यादा बार किसने जीता
हैं?
उत्तर - भारत ने सबसे ज्यादा 07 बार एशिया कप जीता हैं.
प्रश्न 11 - ACC
Full Form in Hindi क्या हैं?
उत्तर - एसीसी का फुल फॉर्म हिंदी में एशियाई क्रिकेट
परिषद् होता हैं.
प्रश्न 12 -
एशिया कप 2022 कितने ओवर का होगा?
उत्तर - वर्ष 2022 में एशिया कप T20 फ़ॉर्मेट में 20ओवर का खेला जायेगा.
प्रश्न 13 -
15वां वर्ष
2022 एशिया कप कौन से देश में होगा?
उत्तर - एशिया कप 2022 यूनाइटेड अरब अमीरात में होगा.
प्रश्न 14 -
एशिया कप कितने ओवर का होता हैं?
उत्तर - एशिया कप रोटेशन प्रणाली के अंतर्गत् 50 ओवर और 20 ओवर का खेला जाता हैं.
प्रश्न 15 - ACC
Full Form क्या हैं?
उत्तर -
Full Form of ACC Asian Cricket Council हैं.
प्रश्न 16 - एशिया कप सबसे ज्यादा कौन सी टीम जीती
है?
उत्तर - एशिया कप सबसे ज्यादा भारत ने 07 बार जीता हैं.
प्रश्न 17 - एशिया कप 2022 में कितनी टीम हिस्सा लेंगी?
उत्तर - एशिया कप 2022 में 06 टीमें हिस्सा लेंगी.
Conclusion
मुझे उम्मीद हैं कि आज के Article
एशिया कप कब और कहाँ खेला जायेगा in
Hindi पसंद
आया होगा.
आज के Article में आपने Asia
Cup Venue, Asia Cup Qualifier, Asia Cup Ind vs Pak Cricket Match एवं Asia Cup 2022 Schedule in
Hindi के
बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की हैं.
यदि आपको What
is Asia Cup in Hindi Full Information के सम्बन्ध में कोई सुझाव देना हो तो Comment
कीजिये एवं Article
एशिया कप क्या है in
Hindi को
अधिक से अधिक लोगों को Share
कीजिये.
यह भी पढ़ें - DSSSB
Assistant Law Officer / Legal Assistant Syllabus in Hindi PDF
यह भी पढ़ें - SSC
CHSL Syllabus in Hindi PDF Download
यह भी पढ़ें - UPSSSC PET Syllabus in Hindi PDF Download
0 Comments