20वें एशियाई खेल 2026 का शुभंकर और आदर्श वाक्य क्या हैं | एशियाई खेल क्या हैं | 20वां एशियाई खेल 2026 कहाँ होगा

20वां एशियाई खेल 2026 कब हैं | Asian Games Kya Hai in Hindi | Asiad Kya Hai | 20th Asian Games 2026 Kab Hai | Asian Games 2026 Schedule PDF in Hindi | एशियाई खेल 2026 पदक तालिका | एशियाई खेलों में भारत का स्थान क्या हैं | Asian Games 2026 Shubhankar

आज आप इस लेख के द्वारा Asian Games UPSC, Asian Games 2026 Motto, Asian Games 2026 Logo, Asian Games 2026 Tickets, Asian Games 2026 Mascot, Asian Games 2026 Cricket Schedule एवं Asian Games 2026 Medal Tally PDF के बारें में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे.

Join Sarkari File

WhatsApp Channel

Telegram Channel

 

एशियाई खेल 2026 हिंदी में - Asian Games 2026 in Hindi

वर्ष 2026 एशियाई खेल प्रतियोगिता को 19 सितम्बर से 04 अक्टूबर के बीच आयोजित किया गया हैं.

इस वर्ष का एशियाई खेल जापान की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा हैं जो कि एशियाई खेलों के इतिहास का 20वां संस्करण होगा.

20वें एशियाई खेल 2026 प्रतियोगिता में एशिया के 45 देश 43 खेलों की 71 स्पर्धाओं में 469 स्वर्ण पदक के लिए 12000 से ज्यादा प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे.

इस वर्ष के 20वें एशियाड खेलों में महिला क्रिकेट, पुरुष क्रिकेट, बोर्ड गेम्स, शतरंज, फ्रीस्टाइल बीएमएक्स, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, पैडल, सर्फिंग, टेकबॉल और वर्चुअल ताइक्वांडो खेल भी खेले जायेंगे.

एशियन गेम्स क्या हैं एवं एशियाई खेल 2026 शेड्यूल क्या हैं और एशियाई खेल 2026 होस्ट कौन हैं के बारें में इस लेख के द्वारा जानकारी प्राप्त करते हैं.

 

एशियाई खेल 2026 की जानकारी हिंदी में - Asian Games 2026 Information in Hindi

लेख का नाम

20वें एशियाई खेल 2026 का शुभंकर और आदर्श वाक्य क्या हैं

प्रतियोगिता का नाम

एशियाई खेल (एशियाड)

संस्करण

20वां

कब शुरुआत होगी

19 सितम्बर 2026

समापन कब होगा

04 अक्टूबर 2026

कहाँ उद्घाटन हुआ

पालोमा मिजुहो स्टेडियम, नागोया, आइची प्रीफ़ेक्चर, जापान

आधिकारिक घोषणा किसने की

सम्राट नारुहितो

आयोजनकर्ता

एशियाई ओलंपिक परिषद्

प्रतियोगिता का प्रकार

बहु खेल प्रतियोगिता

मेजबान देश

जापान

प्रतिभागी देशों की संख्या

45

शुभंकर का नाम

होनोहोन

श्रेणी

खेल

आधिकारिक वेबसाइट

https://oca.asia/

 

एशियाई खेल क्या हैं - What are Asian Games in Hindi

एशियाई खेल को एशियाड खेल और एशियन गेम्स के नाम से भी जाना जाता हैं जिसमे एशिया के कुछ देश प्रतिभाग करते हैं. एशियाई खेलों का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक परिषद् के पर्यवेक्षण में एशियाई ओलंपिक परिषद् द्वारा किया जाता हैं.

ओलम्पिक खेलों के बाद एशियाई खेल दूसरी सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता हैं जिसमे विभिन्न प्रकार के खेल खेले जाते हैं और विजय प्राप्त करने वाले प्रथम तीन प्रतियोगियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया जाता हैं.

एशियाई खेलों का पहली बार वर्ष 1951 में आयोजन किया गया था उसके बाद प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल पर एशियाई खेलों का आयोजन किया जाता हैं.

एशियाई ओलंपिक परिषद् ने एशियाई खेलों का वर्ष 2023 तक 19 संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया हैं, वर्तमान वर्ष 2026 में आयोजित एशियाई खेलों का 20वां संस्करण होगा.

 

एशियाई खेल का अर्थ क्या हैं - What is the meaning of Asian Games in Hindi

एशियाई खेल को एशियाड खेल और एशियन गेम्स के नाम से भी जाना जाता हैं जिसमे एशियाई ओलम्पिक परिषद् से सम्बंधित एशिया के 45 देश प्रतिभाग करते हैं. यह एक बहु खेल प्रतियोगिता होती हैं.

 

एशियाई खेलों का उद्देश्य क्या हैं - What is the purpose of Asian Games

एशियाई खेलों का मुख्य उद्देश्य एशियाई देशों के आपसी सम्बन्धों को मजबूत एवं विकसित करना और एशिया महाद्वीप को आर्थिक रूप से मजबूत एवं स्वतंत्र बनाना हैं, इसके साथ ही सभी एशियाई देशों को हमेशा आगे की ओर बढ़ते रहना हैं.

 

एशियाई खेलों का कौन सा संस्करण 2026 हैं - Which edition of Asian Games is 2026

एशियाई खेलों के प्रथम संस्करण का आयोजन दिनांक 04 मार्च 1951 से 11 मार्च 1951 के बीच नई दिल्ली में किया गया था, तब से प्रत्येक चार वर्ष पर एशियाई खेलों का आयोजन किया जाता रहा हैं.

एशियाई ओलंपिक परिषद् ने वर्ष 2023 तक एशियाई खेलों के 19 संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया हैं, वर्तमान वर्ष 2026 में आयोजित एशियाई खेलों का 20वां संस्करण होगा. एशियाई खेलों के इतिहास में थाईलैंड ने सबसे ज्यादा एशियाड के चार संस्करण का आयोजन किया है.

 

एशियाई खेल की स्थापना कब हुई थी - When was Asian Games established

एशियाई खेलों की स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी. प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिनांक 04 मार्च 1951 से 11 मार्च 1951 के मध्य नई दिल्ली, भारत में हुआ था जिसमे 11 देश 06 खेलों की 57 स्पर्धाओं में 489 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था.

 

एशियाई खेल का इतिहास क्या हैं - Asian Games History in Hindi

एशियाई देशों के आपसी सम्बन्धों को मजबूत, विकसित करने, आपसी एकता की भावना बढ़ाने, आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वतंत्र बनाने और सभी एशियाई देशों को हमेशा आगे की ओर बढ़ते  रहने के उद्देश्य से भारतीय अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रतिनिधि गुरुदत्त सोंधी ने एक नई खेल प्रतियोगिता आयोजित किये जाने का विचार प्रस्तावित किया.

इस खेल प्रतियोगिता का नाम एशियाई खेल प्रतियोगिता रखा गया. जिसके लिए दिनांक 13 फरवरी 1949 को एशियाई एथलेटिक महासंघ का गठन किया गया और वर्ष 1950 में प्रथम एशियाई खेलों की मेजबानी नई दिल्ली को घोषित किया गया.

वर्ष 1951 में प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिनांक 04 मार्च 1951 से दिनांक 11 मार्च 1951 के मध्य नई दिल्ली, भारत में हुआ था जिसमे 11 देश 06 खेलों की 57 स्पर्धाओं में 489 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था.

वर्ष 1981 में इजराइल को छोड़कर एशियाई खेल महासंघ के संविधान को संशोधित करके एशियाई ओलंपिक परिषद् का गठन किया गया.

वर्ष 2022 में 20वें एशियाई खेल प्रतियोगिता का आयोजन हांगझोऊ, चीन में सुनिश्चित किया गया परन्तु कोविड महामारी के कारण वर्ष 2022 के 19वें एशियाड खेलों को वर्ष 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.

कोविड में कमी होने के कारण वर्ष 2022 एशियाई खेल प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2023 में दिनांक 23 सितम्बर 2023 से दिनांक 08 अक्टूबर 2023 के मध्य हांगझोऊ, चीन में आयोजित किया गया.

 

एशियाई खेल का आदर्श वाक्य क्या हैं -  Asian Games Motto in Hindi

एशियाई खेलों का आदर्श वाक्य “एवर ऑनवर्ड” हैं जिसे वर्ष 1949 में एशियाई खेल महासंघ के गठन पर गुरुदत्त सोंधी ने डिज़ाइन और प्रस्तावित किया था. एशियन गेम्स के आदर्श वाक्य को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जारी किया था.

 

एशियाई खेल 2026 आयोजन तिथि क्या हैं - What are the Asian Games 2026 event dates

20वें एशियाई खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 सितम्बर 2026 दिन शनिवार से दिनांक 04 अक्टूबर 2026 दिन रविवार के बीच आयोजित हुआ हैं.

 

20वां एशियाई खेल 2026 किस देश में आयोजित किया गया हैं - 20th Asian Games 2026 held in which country

20वें एशियाई खेल 2026 का आयोजन जापान के आइची प्रीफ़ेक्चर और उसकी राजधानी नागोया, शहर में किया गया हैं.

 

20वें एशियाई खेल 2026 का उद्घाटन समारोह - 20th Asian Games 2026 Opening Ceremony

20वें एशियाई खेल 2026 का उद्घाटन समारोह पालोमा मिजुहो स्टेडियम, नागोया, जापान में दिनांक 19 सितम्बर 2026 दिन शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 02:30 बजे किया गया.

 

20वें एशियाई खेल 2026 का उद्घाटन किसने किया - Who inaugurated the 20th Asian Games 2026   

20वें एशियाई खेल 2026 का शुभारम्भ जापान के सम्राट नारुहितो और महारानी मासाको ने पालोमा मिजुहो स्टेडियम, नागोया, जापान में दिनांक 19 सितम्बर 2026 को किया हैं.

एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी, कई देशों के प्रमुख, राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में मौजूद थे.

 

20वें एशियाई खेल 2026 का उद्घाटन किस स्टेडियम में हुआ - 20th Asian Games 2026 inaugurated at which stadium

20वें एशियन गेम्स 2026 का उद्घाटन पालोमा मिजुहो स्टेडियम, नागोया, जापान में हुआ हैं, यहाँ एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया और जापान के सम्राट नारुहितो ने महारानी मासाको के साथ एशियाड खेलों के शुरुआत की आधिकारिक शुरुआत किये जाने की घोषणा की.

 

20वें एशियाई खेल 2026 का समापन समारोह - 20th Asian Games 2026 Closing Ceremony

नागोया एशियाई खेलों का समापन दिनांक 04 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में हुआ हैं.

एशियाड 2026 के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, समापन भाषण और वर्ष 2030 में आयोजित होने वाले अगले संस्करण के मेज़बान के तौर पर दोहा, कतर को औपचारिक रूप से ज़िम्मेदारी सौंपना शामिल है.

 

20वें एशियाई खेल 2026 का शुभंकर क्या हैं - 20th Asian Games 2026 Mascot in Hindi

20वें एशियन गेम्स 2026 शुभंकर का नाम होनोहोन हैं. एशियाड शुभंकर होनोहोन नाम जापानी शब्द "Honoho" (होनोहो) से लिया गया है, जिसका अर्थ लौ या ज्वाला (Flame) होता है. यह खिलाड़ियों के बीच जुनून और जोश का प्रतीक है.

होनोहोन की बनावट और कान आइची-नागोया कैसल के पारंपरिक रक्षक प्राणी 'शाचिहोको' (Shachihoko) (बाघ के सिर वाली एक पौराणिक मछली, टाइगर फिश) से प्रेरित हैं. आँखों के पास लाल रंग का मेकअप पारंपरिक जापानी 'काबुकी थिएटर' (Kumadori) से लिया गया है।

 

20वें एशियाई खेल 2026 का प्रतीक क्या हैं - 20th Asian Games 2026 Symbol in Hindi

एशियाई खेलों के प्रतीक इसके डिज़ाइन में खेलों की जीवंतता को दर्शाने वाली सुंदर घुमावदार रेखाएँ हैं.

इसमें बैंगनी, स्वर्ण और हरे रंग की एक मध्य रेखा है, जो ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रतीक लाल सूर्य की ओर इशारा करती है.

यह डिज़ाइन एशिया, आइची और नागोया को दर्शाने वाले 'A' और 'N' अक्षरों को भी समाहित करता है.

 

20वें एशियाई खेल 2026 का नारा क्या हैं - 20th Asian Games 2026 Slogan in Hindi

वर्ष 2026 एशियाई खेलों का आधिकारिक नारा इमेजिन वन एशिया हैं.

एशियन गेम्स स्लोगन का उद्देश्य एशियाई खेलों द्वारा एशिया के देशों के बीच खेल में भाषा, संस्कृति एवं राष्ट्रीयता की बाधाओं को पार करके लोगों को एकजुट करने की शक्ति है.

आइची-नागोया 2026 एशियाई खेल एशिया के प्रत्येक व्यक्ति के लिए खेलों की शक्ति से अपने स्वयं के 'एक एशिया' की कल्पना करने का अवसर होगा, जिससे एशिया के लोगों के बीच संबंध मजबूत होंगे तथा वे उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकेंगे.

 

20वें एशियाई खेल 2026 का थीम गीत क्या हैं - What are the 20th Asian Games 2026 Theme Songs

एशियन गेम्स 2026 आधिकारिक थीम गीत “बियॉन्ड द स्काई" (BEYOND THE SKY)” हैं एशियाड थीम गीत में एंजेला झांग, जैक्सन वांग, सुन्नी और जेसी-टी ने परफार्म किया हैं.

एशियाई खेलों के आधिकारिक थीम गीत को मशहूर जापानी म्यूजिक ग्रुप INI ने गाया है, जो इन खेलों के आधिकारिक एंबेसडर भी हैं.

 

एशियाई खेल 2026 खेल स्थल क्या हैं - Asian Games 2026 Venue List

20वें एशियाई खेलो 2026 का आयोजन कुल 33 स्थानों पर किया जायेगा. नागोया के अलावा इवेंट्स आइची प्रीफेक्चर के कई शहरों और ग्रेटर टोक्यो एरिया की कुछ जगहों पर भी होंगे साथ ही गिफू, ओसाका एवं शिज़ुओका प्रीफेक्चर में भी इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे.

 

एशियाई खेल 2026 में कितने देश भाग ले रहे हैं - How many countries are participating in Asian Games 2026

20वें एशियन गेम्स 2026 में एशियाई ओलम्पिक परिषद् से सम्बद्ध 45 सदस्य देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. एशियन गेम्स सदस्य देश (Asian Games Members) निम्नलिखित हैं.

अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, बहरीन, ब्रुनेई, कंबोडिया, चीन, उत्तर कोरिया, हांगकांग, इंडोनेशिया, भारत, ईरान, इराक, जॉर्डन, जापान, कजाखस्तान, किर्गिज़स्तान, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, कुवैत, लाओस, लेबनान, मकाउ, मलेशिया, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, ओमान, पाकिस्तान, फिलिपींस, फिलिस्तीन, कतर, सिंगापुर, श्रीलंका, सीरिया, थाईलैंड, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, चीनी ताइपे, संयुक्त अरब अमीरात, उज़्बेकिस्तान, वियतनाम, यमन, तिमोर-लेस्ते

 

आइची नागोया एशियाई खेल 2026 खेल सूची - Asian Games 2026 Games List in Hindi

20वें एशियन गेम्स 2026 में 43 खेलों की 71 स्पर्धाओं को शामिल किया गया हैं. एशियन गेम्स 2026 स्पोर्ट्स लिस्ट निम्नलिखित हैं.

जल क्रीड़ा, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बेसबॉल, बास्केटबाल, मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग), ब्रेक डांसिंग, डोंगीयन (कैनोइंग), क्रिकेट, साइकिलिंग, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फील्ड हॉकी, फ़ुटबॉल, गोल्फ़, जिम्नास्टिक्स, हैण्ड बॉल, जूडो, कबड्डी, मॉडर्न पेंटाथलान, रोइंग, रग्बी सेवन्स, सेपक टाकरा, शूटिंग (निशानेबाजी), स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, स्क्वाश, टेबल टेनिस, तायक्वोंडो, टेनिस, ट्राइथलॉन, वालीबाल, भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग), कुश्ती (रेसलिंग), वुशु, कॉम्बैट स्पोर्ट्स (जू-जित्सु, कुराश, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स), ई-स्पोर्ट्स, कराटे, पैडल, सेलिंग, स्केट बोर्डिंग, सर्फिंग, टेकबॉल

 

20वें आइची नागोया एशियाई खेलों में भारत की भागीदारी - India's participation in the 20th Aichi-Nagoya Asian Games

एशियाई खेल 2026 में भारत के 503 खिलाड़ियों का दल प्रतिभाग करेगा. भारत ने अब की बार, सौ पार (इस बार पदक पार करना हैं) टारगेट के साथ एशियाई खेलों के इतिहास का सबसे बड़ा दल भेजा हैं जो कि 36 स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा. भारत ने वर्ष 2023 के एशियाई खेलों में 107 पदक जीते थे जो कि भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

 

20वें एशियाई खेल 2026 में भारत के ध्वजवाहक कौन हैं - Who is the flag bearer for India in the 20th Asian Games 2026

आइची नागोया एशियाई खेल 2026 के उद्घाटन समारोह के मार्च पास्ट में भारत के ध्वजवाहक निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने उद्घाटन समारोह के परेड ऑफ नेशंस में भारतीय दल का नेतृत्व किया हैं.

आइची नागोया एशियाई खेल 2026 के समापन समारोह के मार्च पास्ट में भारत के ध्वजवाहक भारतीय ट्रैप शूटर (निशानेबाज) नीरू ढांडा ने तिरंगा झंडा थामकर भारतीय दल की अगुवाई किया.

 

20वें एशियाई खेल 2026 में भारत के चेफ डि मिशन कौन हैं - Who is the Chef De Mission of India in the 20th Asian Games 2026

20वें एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के चेफ डि मिशन सहदेव यादव हैं. वर्तमान में सहदेव यादव भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष और भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष भी हैं.

डिप्टी चेफ डि मिशन टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरथ कमल और पूर्व ओलंपियन निशानेबाज अंजलि भागवत हैं.

 

20वें एशियाई खेल 2026 भारत पदक तालिका - 20th Asian Games Medal List India 2026

आइची नागोया एशियन गेम्स 2026 इंडिया मेडल टेबल निम्नलिखित हैं.

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

योग

एथलेटिक्स

01

09

14

24

शूटिंग (निशानेबाजी)

03

08

04

15

तीरंदाजी

05

02

02

09

स्क्वाश

00

02

03

05

क्रिकेट

02

00

00

02

कबड्डी

02

00

00

02

बैडमिंटन

00

00

01

01

कुराश

00

00

01

01

मिक्स्ड मार्शल आर्ट

00

00

01

01

हॉकी

02

00

00

02

रोइंग

00

00

01

01

सॉफ्ट टेनिस

00

00

01

01

कुश्ती (रेसलिंग)

02

02

02

06

मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग)

03

00

03

06

सेलिंग

00

01

02

03

भारोत्तोलन

00

01

00

01

गोल्फ

01

01

00

02

वूशू

00

01

00

01

सेपक टाकरा

00

00

01

01

टेबल टेनिस

00

00

01

01

कुल योग

21

27

37

85

 

एशियाई खेलों में भारत का स्थान 1951 से 2026 तक - India's position in Asian Games from 1951 to 2026

एशियन गेम्स के इतिहास में वर्ष 1951 से वर्ष 2026 तक भारत ने 204 स्वर्ण पदक, 266 रजत पदक और 394 कांस्य पदक सहित कुल 864 पदक जीते हैं. एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन वर्ष 1951 से वर्ष 2026 तक पदक तालिका सहित निम्नवत हैं.

वर्ष

पदक तालिका में स्थान

मेजबान देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

योग

1951

02

भारत

15

16

20

51

1954

05

फिलिपींस

05

04

08

17

1958

07

जापान

05

04

04

13

1962

03

इंडोनेशिया

10

13

10

33

1966

05

थाईलैंड

07

03

11

21

1970

05

थाईलैंड

06

09

10

25

1974

07

ईरान

04

12

12

28

1978

06

थाईलैंड

11

11

06

28

1982

05

भारत

13

20

25

57

1986

05

दक्षिण कोरिया

05

09

23

37

1990

11

चीन

01

08

14

23

1994

08

जापान

04

03

16

23

1998

09

थाईलैंड

07

11

17

35

2002

07

दक्षिण कोरिया

11

12

13

36

2006

08

क़तर

10

17

26

53

2010

06

चीन

14

17

34

65

2014

08

जापान

11

10

36

57

2018

08

इंडोनेशिया

16

23

31

70

2023

04

चीन

28

38

41

107

2026

04

जापान

21

27

37

85

कुल योग

-

-

204

266

394

864

 

20 वें ऐची नागोया एशियाई खेल पदक तालिका 2026 क्या हैं - What are Asian Games Medal Table 2026

ऐची नागोया एशियाड मेडल टैली के अनुसार चीन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा मेडल प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं. वहीँ भारत ने एशियन गेम्स मेडल टैली में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया हैं.

20वें एशियाड पदक तालिका 2026 में टॉप 10 देशों की सूची निम्नवत हैं, सम्पूर्ण तालिका के लिए ऐची नागोया एशियन गेम्स मेडल लिस्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कीजिये.

एशियन गेम्स पदक तालिका में स्थान

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

योग

01

चीन

169

89

83

341

02

जापान

83

95

91

269

03

दक्षिण कोरिया

39

43

68

150

04

भारत

21

27

37

85

05

उज्बेकिस्तान

21

25

24

70

06

ईरान

19

18

15

52

07

थाईलैंड

18

13

21

52

08

कज़ाख़स्तान

12

24

48

84

09

हांगकांग

11

19

24

54

10

बहरीन

11

05

06

22

 

एशियाई खेल मेजबान देश सूची 1951 से 2026 तक - Asian Games Host Country List from 1951 to 2026

वर्ष 1951 से वर्ष 2026 तक आयोजित एशियन गेम्स मेजबान देशों की सूची (Asiad Host Country List from 1951 to 2026) निम्नलिखित हैं.

वर्ष

मेजबान शहर

मेजबान देश

1951

नई दिल्ली

भारत

1954

मनीला

फिलिपींस

1958

टोक्यो

जापान

1962

जकार्ता

इंडोनेशिया

1966

बैंकाक

थाईलैंड

1970

बैंकाक

थाईलैंड

1974

तेहरान

ईरान

1978

बैंकाक

थाईलैंड

1982

नई दिल्ली

भारत

1986

सियोल

दक्षिण कोरिया

1990

बीजिंग

चीन

1994

हिरोशिमा

जापान

1998

बैंकाक

थाईलैंड

2002

बुसान

दक्षिण कोरिया

2006

दोहा

क़तर

2010

ग्वांगझोऊ

चीन

2014

इंचियोन

जापान

2018

जकार्ता, पालेमबांग

इंडोनेशिया

2026

हांगझोऊ

चीन

2026

नागोया

जापान

 

Asian Games 2026 Medal Tally PDF Download in Hindi

प्रशासक – एशियाई ओलंपिक परिषद्

प्रतियोगिता – एशियाई खेल

वर्ष - 2026

पेज संख्या - 03

भाषा – हिंदी

Source / Credits - एशियाई ओलंपिक परिषद् / drive.google.com

 

Asian Games Medal List PDF Download

 

Asian Games FAQ - ASIAD frequently asked questions in Hindi

प्रश्न - एशियाई खेल का दूसरा नाम क्या हैं?

उत्तर - एशियाई खेल का अन्य नाम एशियन गेम्स और एशियाड भी हैं.

प्रश्न - 20वें एशियाई खेल 2026 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

उत्तर - 20th  एशियाड 2026 की मेजबानी आइची नागोया, जापान करेगा.

प्रश्न - एशियाई खेल 2026 कौन सा संस्करण हैं?

उत्तर - एशियन गेम्स 2026 20वां संस्करण हैं.

प्रश्न - वर्ष 2026 एशियाई खेल में कितने गेम होते हैं?

उत्तर - एशियाई खेल 2026 में 43 प्रकार खेल होंगे.

प्रश्न - एशियाई खेल 2026 कहाँ होगा?

उत्तर - एशियाई खेल 2026 आइची नागोया, जापान में आयोजित होगा.

प्रश्न - प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन कब हुआ था?

उत्तर - पहले एशियाई खेल का आयोजन 04 मार्च 1951 से 11 मार्च 1951के मध्य हुआ था.

प्रश्न - प्रथम एशियाई खेल का आयोजन कहाँ हुआ था?

उत्तर - पहले एशियाई खेलों का आयोजन नई दिल्ली, भारत में हुआ था.

प्रश्न - 20वें एशियाई खेल का शुभंकर क्या हैं?

उत्तर - हांगझोऊ एशियाई खेलों का शुभंकर 2026 होनोहोन हैं.

प्रश्न - एशियाई खेल की शुरुआत कब हुई थी?

उत्तर – एशियन गेम्स की शुरुआत वर्ष 1951 में हुई थी.

प्रश्न - वर्ष 2026 के एशियाई खेल कहाँ होंगे?

उत्तर -  एशियाई खेल 2026 की मेजबानी आइची नागोया, जापान करेगा.

प्रश्न - एशियाड खेल 2026 का शुभंकर क्या हैं?

उत्तर - 20th एशियन गेम्स 2026 का शुभंकर होनोहोन हैं.

प्रश्न - एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं?

उत्तर - एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कमलजीत संधू हैं. इन्होने वर्ष 2070 के बैंकाक एशियाई खेल में 400 मीटर दौड़ को 57.3 सेकेंड में पूरा करके स्वर्ण पदक जीता था.

प्रश्न - एशियाई खेल के अब तक कितने संस्करण आयोजित किये जा चुके हैं?

उत्तर - वर्ष 2023 तक एशियाई खेलों के 19 संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन हो चुका हैं, वर्तमान वर्ष 2026 में आयोजित एशियाई खेलों का 20वां संस्करण हैं.

प्रश्न - एशियाई खेल 2023 में भारत ने कितने पदक जीते थे?

उत्तर - एशियन गेम्स 2023 में भारत ने कुल 107 पदक जीते थे.

प्रश्न - एशियन गेम का मोटो क्या हैं?

उत्तर - एशियाड का मोटो “एवर ऑनवर्ड” हैं.

प्रश्न - Asian Games 2026 ka Shubhankar kya hai?

उत्तर - Asian Game 2026 ka Shubhankar Honohon hai.

प्रश्न - एशियन गेम्स 2026 होस्ट देश कौन हैं?

उत्तर - एशियाड 2026 होस्ट आइची नागोया, जापान हैं.

प्रश्न - प्रथम एशियाई खेल का शुभंकर क्या था?

उत्तर - प्रथम एशियन गेम्स का शुभंकर अप्पू, जो कि एक भारतीय हाथी था.

प्रश्न - Asian Games ka samapan kab hai?

उत्तर - Asiad 2026 ka samapan 04 Ooctober 2026 ko hoga.

प्रश्न - एशियाई खेल सबसे ज्यादा बार किस शहर में आयोजित किया गया है?

उत्तर - एशियन गेम्स सबसे ज्यादा बैंकाक, थाईलैंड में 4 बार आयोजित हुआ हैं.

प्रश्न - एशियाई खेलों का संस्थापक कौन है?

उत्तर - एशियन गेम्स के संस्थापक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रतिनिधि गुरुदत्त सोंधी हैं.

प्रश्न - प्रथम एशियाड में कितने देशों ने भाग लिया है?

उत्तर - प्रथम एशियन गेम्स में 11 देशों ने भाग लिया हैं.

प्रश्न - एशियाई खेलों में भारत का रैंक क्या था?

उत्तर - एशियन गेम्स 2026 में भारत चौथें स्थान पर हैं.

प्रश्न - एशियाई खेलों का जनक कौन हैं?

उत्तर - एशियन गेम्स के जनक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रतिनिधि गुरुदत्त सोंधी हैं.

प्रश्न - भारत ने एशियाई खेल में कितने पदक जीते?

उत्तर - एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 204 स्वर्ण पदक, 266 रजत पदक और 394 कांस्य पदक सहित कुल 864 पदक जीते हैं.

प्रश्न - भारत ने कितनी बार एशियाई खेलों की मेजबानी की हैं?

उत्तर - भारत में एशियन गेम्स दो बार आयोजित हुए हैं.

प्रश्न - एशियाई खेल 2026 में भारत ने कितने पदक जीते हैं?

उत्तर - एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण पदक, 27 रजत पदक और 37 कांस्य पदक सहित कुल 85 पदक जीते हैं.

 

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद हैं कि आज के लेख एशियाई खेल 2026 कब और कहाँ खेला जायेगा इन हिंदी पसंद आया होगा.

आज के लेख में आपने Asian Games 2026 Venue, Asian Games 2026 Mascot, Asian Games 2026 Host, Asian Games Winners List 2026 एवं Asian Games 2026 Schedule in Hindi के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की हैं.

यदि आपको What are ASIAD in Hindi Full Information के सम्बन्ध में कोई सुझाव देना हो तो कमेंट कीजिये एवं आर्टिकल एशियाई खेल क्या है इन हिंदी को अधिक से अधिक लोगों को शेयर कीजिये.

 

यह भी पढ़ें - राष्ट्रमंडल खेल क्या है

यह भी पढ़ें - नाटो क्या हैं

यह भी पढ़ें - आरबीआई ग्रेड बी सिलेबस पीडीएफ

यह भी पढ़ें - यूपीएससी भारतीय सांख्यिकी सेवा सिलेबस पीडीएफ

यह भी पढ़ें - यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस पीडीएफ

 

Post a Comment

0 Comments