नाटो क्या हैं | NATO Full Form In Hindi | What are NATO in Hindi | NATO Countries in Hindi

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन क्या हैं | NATO Kya Hai in Hindi | NATO क्या हैं | What are North Atlantic Treaty Organization in Hindi

आज आप इस लेख के द्वारा NATO UPSC, NATO Countries, NATO Map, NATO Purpose, NATO Full Form in India, NATO Headquarters, NATO Members एवं NATO Founders के बारें में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे.

 

नाटो हिंदी में - NATO in Hindi

वर्ष 1945 में हुए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सम्पूर्ण विश्व में भय व्याप्त हो गया था. सभी देश चाहते थे कि भविष्य में द्वितीय विश्व युद्ध जैसी घटना दुबारा न होने पायें. इसे सुनिश्चित करने के लिए कई सारे देशों ने अपनी सेना को एक दूसरे का सहयोग करने के लिए एक सैन्य संगठन का निर्माण किया था जिसे नाटो संगठन नाम दिया गया था.

क्या हैं नाटो और नाटो के कितने सदस्य देश हैं के बारें में इस लेख के द्वारा जानकारी प्राप्त करते हैं.

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सूची पीडीएफ

 

नाटो क्या हैं - What are NATO in Hindi

नाटो एक अंतर सरकारी सैन्य संगठन हैं जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को की गई थी. नाटो का निर्माण उत्तरी अटलांटिक संधि के द्वारा हुआ था, इस संधि के अनुसार यदि किसी सदस्य देश पर कोई अन्य देश हमला करता हैं तो गठबंधन के सभी सदस्य देश सैन्य सहायता देंगे और एक दूसरे का सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में भी सहयोग करेंगे.

नाटो को अटलांटिक अलायंस के नाम से भी जाना जाता हैं जिसके वर्तमान समय में सदस्य देशों की संख्या 30 हैं. उत्तरी अटलांटिक संधि को वाशिंगटन संधि भी कहा जाता हैं.

यह भी पढ़ें - गुरु रविदास का जीवन परिचय

 

नाटो क्या हैं | NATO Full Form In Hindi | What are NATO in Hindi | NATO Countries in Hindi

नाटो का अर्थ क्या हैं - NATO Meaning in Hindi

यह यूरोपीय देशों का एक संयुक्त सैन्य गठबंधन हैं. इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी. नाटो का पूरा नाम उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन हैं जिसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में हैं.

 यह भी पढ़ें - विश्व सामाजिक न्याय दिवस

 

नाटो फुल फॉर्म क्या हैं - What is NATO Full Form in Hindi

Full Form of NATO North Atlantic Treaty Organization हैं.

NATO Full Form in Hindi उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन हैं.

यह भी पढ़ें - CTET Syllabus in Hindi PDF Download

 

नाटो की स्थापना कब हुई थी - When was NATO Established

नाटो अथवा उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में 4 अप्रैल 1949 को हुई थी.

यह भी पढ़ें - UPTET Syllabus in Hindi PDF Download

 

नाटो की स्थापना किसने की थी - Who founded NATO, NATO Founders

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन ने की थी.

यह भी पढ़ें - Global Hunger Index PDF

 

नाटो का मुख्यालय कहाँ हैं - Where are the Headquarters of NATO, NATO Headquarters

नाटो अथवा नार्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन का मुख्यालय यूरोपीय देश बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में अवस्थित हैं.

यह भी पढ़ें - ICC T20 World Cup Schedule PDF

 

नाटो का उद्देश्य क्या हैं - What is the purpose of NATO, NATO Purpose in Hindi

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन ने नाटो संगठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था. उत्तरी अटलांटिक संधि के गठन में ऐसे देशों को शामिल किया गया था जिन्हें सोवियत संघ की विस्तारवादी नीति एवं साम्यवाद से खतरा था.

नाटो संधि के अनुसार यदि किसी सदस्य देश पर कोई अन्य देश हमला करता हैं तो यह एक प्रकार से सभी सदस्य देशों के ऊपर हमला माना जायेगा और सभी नाटो सदस्य देश एकजुट होकर दुश्मन देश का सामना करेंगे.

इसके अलावा नाटो संगठन के सदस्य देश एक दूसरे का सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में भी सहयोग करेंगे.

यह भी पढ़ें - SBI PO Syllabus in Hindi PDF Download

 

नाटो के संस्थापक सदस्य देश कौन हैं - Who are the founding member countries of NATO

नाटो के संस्थापक देश संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, पुर्तगाल, कनाडा, नॉर्वे, डेनमार्क, नीदरलैंड, फ्रांस, लक्जमबर्ग, आइसलैंड एवं इटली थे. इन 12 देशों ने मिलकर नाटो की स्थापना की थी.

यह भी पढ़ें - UP Lekhpal Syllabus in Hindi PDF Download

 

नाटो की आधिकारिक भाषा क्या हैं - What are the official Languages of NATO

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी एवं फ्रेंच हैं.

यह भी पढ़ें - बसंत पंचमी कब हैं और कैसे मनाई जाती हैं

 

नाटो महासचिव कौन हैं - Who is NATO Secretary General

वर्तमान में नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग हैं. जेन्स स्टोल्टेनबर्ग नार्वे के राजनेता हैं जिन्हें 28 मार्च 2014 को डेनमार्क के ऐन्डर्स फोग़ रासमुसन के स्थान पर नाटो का 13 वाँ महासचिव घोषित किया गया.

Jens Stoltenberg NATO Secretary General के पद पर दिनांक 01 अक्टूबर 2014 को पद भार ग्रहण किये हैं जो कि चार वर्षों तक इस पद पर कार्य करेंगे.

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग के अच्छे कार्य को देखते हुए इनका कार्यकाल 4 वर्षों के लिए और बढ़ा दिया गया हैं अर्थात् Jens Stoltenberg दिनांक 30 सितम्बर 2022 तक NATO Secretary General बने रहेंगे. नाटो महासचिव उत्तरी अटलांटिक परिषद (North Atlantic Council - NAC) का अध्यक्ष भी होता है.

यह भी पढ़ें - होलिका दहन कब हैं और क्यों मनाया जाता हैं

 

नाटो सैन्य समिति के अध्यक्ष कौन हैं - Who is the Chairman of NATO Military Committee (NMC) in Hindi

नाटो सैन्य समिति का अध्यक्ष नाटो सैन्य समिति का प्रमुख (Head of the NATO Military Committee) होता हैं जो उत्तरी अटलांटिक परिषद् को सैन्य नीति एवं रणनीति के लिए सलाह देता हैं.

नाटो सैन्य समिति का अध्यक्ष उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन का वरिष्ठ सैन्य प्रवक्ता एवं नाटो महासचिव का प्रमुख सैन्य सलाहकार भी होता हैं.

वर्तमान समय में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के सैन्य समिति का अध्यक्ष नीदरलैंड के भूतपूर्व रक्षा प्रमुख लेफ्टिनेंट एडमिरल रॉब बाउर हैं. Lieutenant Admiral Rob Bauer Chair of the NATO Military Committee (NMC) के पद पर दिनांक 25 जून 2021 को पदभार ग्रहण किये.

यह भी पढ़ें - होली कब हैं और क्यों मनाई जाती हैं

 

नाटो का इतिहास क्या हैं - What is the history of NATO, NATO History in Hindi

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व की दो महाशक्ति बन गए थे. इस कारण भविष्य के संभावित खतरे को समझते हुए लक्जमबर्ग, फ़्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड और ब्रिटेन ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये, इस संधि को ब्रुसेल्स की संधि कहा जाता हैं.

ब्रुसेल्स की संधि के अनुसार यह निर्णय लिया गया कि यदि किसी सदस्य देश पर कोई अन्य देश हमला करता हैं तो गठबंधन के सभी सदस्य देश सैन्य सहायता देंगे और एक दूसरे का सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में भी सहयोग करेंगे.

कुछ समय बाद संयुक्त राज्य अमेरिका अपना वर्चस्व बढ़ाने तथा अपने आपको शक्तिशाली बनाने के लिए सोवियत संघ की घेराबंदी करना प्रारम्भ कर दिया.

सोवियत संघ के प्रभाव को समाप्त करने के लिए यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर 15 के अनुसार उत्तरी अटलांटिक संधि का प्रस्ताव पेश किया जिसपर 4 अप्रैल 1949 को 12 देशों ने हस्ताक्षर किये.

इसके बाद शीत युद्ध से पहले यूनान, स्पेन, टर्की एवं पश्चिमी जर्मनी ने नाटो संधि पर हस्ताक्षर करके सदस्यता ले ली. शीत युद्ध की समाप्ति के बाद चेक गणराज्य, हंगरी और पोलैंड ने भी इस संधि पर हस्ताक्षर करके सदस्यता ग्रहण कर ली.

इसके बाद वर्ष 2004 में 7 अन्य देशों ने भी उत्तरी अटलांटिक संधि के सदस्य बन गए. इस प्रकार वर्तमान समय में नाटो संधि के अंतर्गत सदस्य देशों की संख्या 30 हो गई हैं.

यह भी पढ़ें - राम नवमी कब हैं और क्यों मनाई जाती हैं

 

नाटो की स्थापना क्यों की गई थी - Why was NATO founded in Hindi

द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद पूरे यूरोप की अर्थव्यवस्था गिर गई थी जिसके कारण यूरोपीय देशों की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब हो गई थी.

सोवियत संघ इस परिस्थिति का फायदा उठाना चाहता था जिसके लिए ग्रीस और तुर्की में साम्यवाद स्थापित करके सोवियत संघ विश्व व्यापार पर अपना नियंत्रण करना चाहता था.

यदि सोवियत संघ तुर्की को जीत लेता तो काला सागर पर उसका नियंत्रण हो जाता जिससे वह सभी पड़ोसी देशों पर साम्यवाद स्थापित कर लेता. इसके अतिरिक्त सोवियत संघ ग्रीस पर भी नियंत्रण करना चाहता था जिससे वह भूमध्य सागर पर भी नियंत्रण स्थापित कर लेता.

सोवियत यूनियन इन दोनों सागरों पर नियंत्रण करके व्यापार को प्रभावित कर सकता था. सोवियत यूनियन की इस विस्तारवादी सोच को संयुक्त राज्य अमेरिका ने भाँप लिया था इसलिए अमेरिका ने उत्तरी अटलांटिक संधि का प्रस्ताव पेश किया और 4 अप्रैल 1949 को नाटो संधि पर हस्ताक्षर करके नाटो की स्थापना (Establishment of NATO) की गई.

 

नाटो की संरचना क्या हैं - What is the structure of NATO

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन की संरचना (Structure of the North Atlantic Treaty Organization) के चार भाग हैं, जो कि निम्नवत हैं.

1 - परिषद्

परिषद् नाटो का सर्वोच्च अंग होता हैं. इसका निर्माण गठबंधन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों द्वारा होता हैं. परिषद् में सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की मंत्रिस्तरीय बैठक वर्ष में सिर्फ एक बार आयोजित होती हैं. परिषद् का मुख्य कार्य गठबंधन में समझौते के नियमों को लागू करवाना होता हैं.

2 - उप परिषद्

सैन्य गठबंधन के सदस्य देशों द्वारा नियुक्त विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा नाटो उप परिषद् का निर्माण होता हैं. उप परिषद् का मुख्य कार्य सामान्य हितों वाले मुद्दों पर विचार करना हैं.

3 - रक्षा समिति

रक्षा समिति का निर्माण नाटो सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के द्वारा होता हैं. रक्षा समिति का मुख्य कार्य सदस्य देशों की रक्षा, रणनीति तथा गैर नाटो सदस्य देशों के सैन्य सम्बंधित मुद्दों पर विचार करना हैं.

4 - सैन्य समिति

सैन्य समिति का निर्माण नाटो गठबंधन देशों के सेना अध्यक्षों के द्वारा होता हैं. सैन्य समिति का मुख्य कार्य नाटो रक्षा समिति एवं नाटो परिषद् को सलाह देना हैं.

 

नाटो सदस्य देश कौन हैं - Who are the NATO members countries

नाटो सदस्य देश सूची (NATO Countries List In Hindi) नाटो में शामिल होने के वर्ष के अनुसार निम्नलिखित हैं.

बेल्जियम (Belgium) - 1949

कनाडा (Canada) - 1949

डेनमार्क (Denmark) - 1949

फ्रांस (France) - 1949

आइसलैंड (Iceland) - 1949

इटली (Italy) - 1949

लक्जमबर्ग (Luxembourg) - 1949

नीदरलैंड (Netherlands) - 1949

नॉर्वे (Norway) - 1949

पुर्तगाल (Portugal) - 1949

यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) - 1949

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) - 1949

यूनान (Greece) - 1952

तुर्की (Turkey) - 1952

जर्मनी (Germany) - 1955

स्पेन (Spain) - 1982

चेक रिपब्लिक (Czech Republic) - 1999

हंगरी (Hungary) - 1999

पोलैंड (Poland) - 1999

बुल्गारिया (Bulgaria) - 2004

एस्तोनिया (Estonia) - 2004

लातविया (Latvia) - 2004

लिथुआनिया (Lithuania) - 2004

रोमानिया (Romania) - 2004

स्लोवाकिया (Slovakia) - 2004

स्लोवेनिया (Slovenia) - 2004

अल्बानिया (Albania) - 2009

क्रोएशिया (Croatia) - 2009

मॉन्टेनीग्रो (Montenegro) - 2017

उत्तर मैसेडोनिया (North Macedonia) - 2020

 

ट्रूमैन सिद्धांत क्या हैं - What are the Truman Doctrine in Hindi

शीत युद्ध के समय अमेरिका ने सोवियत संघ के विस्तारवादी नीति और साम्यवाद को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर 15 के अनुसार उत्तरी अटलांटिक संधि का प्रस्ताव पेश किया था.

उस समय संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन थे, इसलिए इसे ट्रूमैन सिद्धांत कहा जाता हैं. ट्रूमैन सिद्धांत का उद्देश्य (The purpose of the Truman Doctrine) सोवियत यूनियन की विस्तारवादी नीति और साम्यवाद को रोकना और सभी यूरोपीय देशों की सहायता करना था.

 

NATO FAQ - NATO frequently asked questions in Hindi

प्रश्न 1 – Chairman of the NATO Military Committee कौन हैं?

उत्तर नाटो सैन्य समिति के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट एडमिरल रॉब बाउर हैं.

प्रश्न 2 – नाटो के Supreme Allied Commander Europe कौन हैं?

उत्तर नाटो के सुप्रीम एलाइड कमांडर यूरोप संयुक्त राज्य अमेरिका वायु सेना के जनरल टॉड डी. वोल्टर्स हैं.

प्रश्न 3 – नाटो के Supreme Allied Commander Transformation कौन हैं?

उत्तर नाटो के सुप्रीम एलाइड कमांडर ट्रांसफॉर्मेशन फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स के जनरल फिलिप लविग्ने हैं.

प्रश्न 4 – क्या भारत नाटो का सदस्य हैं?

उत्तर भारत नाटो संगठन का सदस्य नहीं हैं.

प्रश्न 5 – क्या पाकिस्तान नाटो का सदस्य हैं?

उत्तर पाकिस्तान नाटो संगठन का सदस्य नहीं हैं.

प्रश्न 6 – नाटो के कितने सदस्य देश हैं?

उत्तर वर्तमान में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के 30 सदस्य देश हैं.

प्रश्न 7 - नाटो के पहले महासचिव कौन थे?

उत्तर - नाटो के पहले महासचिव हेस्टिंग्स इस्माय थे.

प्रश्न 8 - नाटो का वर्तमान महासचिव कौन है?

उत्तर वर्तमान में Jens Stoltenberg NATO Secretary General हैं.

प्रश्न 9 – नाटो शिखर सम्मलेन 2022 कहाँ होगा?

उत्तर - नाटो शिखर सम्मलेन 2022 ब्रसेल्स में आयोजित होगा

प्रश्न 10 – नाटो का दूसरा नाम क्या हैं?

उत्तर नाटो का दूसरा नाम अटलांटिक अलायंस हैं.

प्रश्न 11 – NATO Full Form in Hindi क्या हैं?

उत्तर नाटो का फुल फॉर्म उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन हैं.

 

Conclusion

मुझे उम्मीद हैं कि आज के Article नाटो क्या हैं in Hindi पसंद आया होगा.

आज के Article में आपने NATO UPSC, NATO Countries, NATO Map, NATO Purpose, NATO Full Form in India, NATO Headquarters, NATO Members एवं NATO Founders के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की हैं.

यदि आपको What are NATO in Hindi Full Information के सम्बन्ध में कोई सुझाव देना हो तो Comment कीजिये एवं Article उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन क्या हैं in Hindi को अधिक से अधिक लोगों को Share कीजिये.

 

यह भी पढ़ें - जीपीएफ के ब्याज पर आयकर की गणना (Calculation of income tax on GPF interest) के सम्बन्ध में CGDA Circulars

यह भी पढ़ें - नई पेंशन योजना के तहत पारिवारिक पेंशन - दिवंगत कार्मिक के परिवार को अभिदाता अंशदान की वापसी के सम्बन्ध में वित्त विभाग शासनादेश

यह भी पढ़ें - राज्य सरकार के सेवानिवृत / मृत कार्मिकों / पेंशनरों की तलाकशुदा / विधवा / अविवाहित पुत्रियों को पारिवारिक पेंशन की पात्रता के सम्बन्ध में वित्त विभाग शासनादेश


Post a Comment

0 Comments