कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है | Rashtramandal Khel Kya Hai in Hindi | कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास क्या हैं | Rashtramandal Khel 2026 Padak Talika | What are Commonwealth Games in Hindi
आज आप इस लेख के द्वारा Commonwealth
Games UPSC, Commonwealth Games India, Commonwealth Games Logo, Commonwealth
Games Tickets, Commonwealth Games India Medal List एवं Commonwealth Games Medal Table के बारें में विस्तृत जानकारी प्राप्त
करेंगे.
|
Join Sarkari File |
|
राष्ट्रमंडल खेल 2026 हिंदी में - Commonwealth Games 2026 in Hindi
इस
वर्ष कॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन 23 जुलाई से 02 अगस्त के बीच
आयोजित हुआ हैं. 22वें
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा था जिसे पुनः दोहराने के लिए
भारत ने अपनी पूरी तैयारी से 125 खिलाड़ियों का
दल राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भेजा हैं जो विभिन्न प्रकार के
खेलों में प्रतिभाग करेंगे. इस
वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों में महज 10 सामान्य
खेल स्पर्धाओं और 06 पैरा खेल
स्पर्धाओं का आयोजन किया जायेगा.
क्या
हैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 और कॉमनवेल्थ
गेम्स में भारत का प्रदर्शन कैसा हैं के बारें में इस लेख के द्वारा जानकारी
प्राप्त करते हैं.
राष्ट्रमंडल खेल क्या है - What
is Commonwealth Games in Hindi
राष्ट्रमंडल खेल को कॉमनवेल्थ गेम्स के
नाम से भी जाना जाता हैं. यह एक अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हैं जिसमे
राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं.
राष्ट्रमंडल खेल का पहली बार वर्ष 1930 में आयोजन किया गया था उसके बाद
प्रत्येक 04
वर्षों के अंतराल पर राष्ट्रमंडल खेल
आयोजित किया जाता हैं.
कॉमनवेल्थ खेल विश्व का प्रथम बहु खेल
कार्यक्रम हैं जिसमे पुरुष एवं महिला खिलाड़ी एक समान संख्या में शामिल होते हैं.
इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल खेले जाते हैं जिसमे विजय प्राप्त
करने वाले प्रथम तीन प्रतियोगियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक से
सम्मानित किया जाता हैं.
कॉमनवेल्थ गेम्स का अर्थ क्या हैं - What
is the meaning of Commonwealth Games in Hindi
कॉमनवेल्थ गेम्स का अर्थ हिंदी में
राष्ट्रमंडल खेल होता हैं. यह एक अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता होती हैं जिसमे
सभी राष्ट्रमंडल सदस्य देश प्रतिभाग करते हैं.
राष्ट्रमंडल खेल की स्थापना कब हुई थी - When
was the Commonwealth Games established
कॉमनवेल्थ गेम्स की स्थापना वर्ष 1930 में हुई थी. कनाडा के प्रमुख एथलीट
बॉबी रॉबिन्सन के नेतृत्व में वर्ष 1930 में ओंटेरियो कनाडा के हेमिल्टन शहर
में प्रथम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हुआ जिसमे 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था.
राष्ट्रमंडल खेल का इतिहास क्या हैं - Commonwealth
Games History in Hindi
राष्ट्रमंडल देशों के मध्य सद्भावना को
प्रोत्साहित करने एवं ब्रिटिश राज के अन्दर अच्छे सम्बन्ध बनाये रखने के लिए एश्ली
कूपर ने एक ब्रितानी खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का विचार प्रस्तुत किया. जिसकी
जिम्मेदारी वर्ष 1928
में कनाडा के प्रमुख एथलीट बॉबी
रॉबिन्सन को दी गई.
एथलीट बॉबी रॉबिन्सन के नेतृत्व में
वर्ष 1930 में ओंटेरियो कनाडा के हेमिल्टन शहर
में प्रथम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया. जिसमे 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था.
तभी से प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल पर
राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन किया जाने लगा. द्वितीय विश्व युद्ध के समय राष्ट्रमंडल
खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया था.
समय के साथ साथ राष्ट्रमंडल खेलों के
नाम में भी बदलाव किया जाता रहा हैं. सबसे पहले वर्ष 1930 से वर्ष 1950 तक राष्ट्रमंडल खेल का नाम ब्रिटिश
एम्पायर गेम्स था उसके बाद वर्ष 1954
से वर्ष 1966 तक ब्रिटिश एम्पायर एंड कॉमनवेल्थ
गेम्स और फिर वर्ष 1970
से वर्ष 1974 तक ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स नाम रख
दिया गया.
वर्ष 1978 से इस खेल प्रतियोगिता का नाम राष्ट्रमंडल
खेल अथवा कॉमनवेल्थ गेम्स नाम रख दिया गया.
वर्ष 1998 में आयोजित कुआलालम्पुर राष्ट्रमंडल
खेल प्रतियोगिता में हॉकी और नेटबाल जैसे बहु सदस्यीय खेल को शामिल करके बड़ा बदलाव
किया गया. उसके पूर्व में आयोजित खेल प्रतियोगिता में एकल प्रतिस्पर्धात्मक खेलों
को ही शामिल किया गया था.
ओलम्पिक क्वीन्स बेटन रिले की तरह वर्ष
1958 में कार्डिफ, ब्रिटेन में राष्ट्रमंडल
खेलों में कॉमनवेल्थ क्वीन्स बेटन रिले की शुरुआत की गई.
राष्ट्रमंडल क्वीन्स बेटन रिले को
पारंपरिक रूप से बकिंघम पैलेस से शुरू किया जाता हैं. राष्ट्रमंडल खेलो का आयोजन
एशिया में अभी तक दो बार ही आयोजित हुआ हैं.
राष्ट्रमंडल खेल में कितने देश भाग
लेते हैं -
Commonwealth Games Countries List in Hindi
कॉमनवेल्थ गेम्स जब पहली बार आयोजित
हुआ था तब 11
देशों ने भाग लिया था परन्तु समय के
साथ साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले देशों की संख्या बढ़ती गई.
वर्ष 2026 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में 74 देशों ने हिस्सा लिया हैं. कॉमनवेल्थ
गेम्स सदस्य देश
(Commonwealth Games Members) निम्नलिखित हैं.
1 - अफ्रीका
बोत्सवाना, कैमरून, स्वाज़ीलैंड, घाना, केन्या, लेसोथो, मलावी, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, सेशेल्स, सिएरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, गाम्बिया, युगांडा, जाम्बिया
2 - एशिया
बांग्लादेश, ब्रुनेई दारुस्सलाम, भारत, मलेशिया, मालदीव, पाकिस्तान, सिंगापुर, श्रीलंका
3 - कैरेबियन और अमेरिकी
एंगुइला, एंटीगुआ और बारबुडा, बारबाडोस, बेलीज, बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, कनाडा, केमैन आइलैंड्स, डोमिनिका, फ़ॉकलैंड आइलैंड्स, ग्रेनाडा, गुयाना, जमैका, मोंटसेराट, सेंट हेलेना, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंक और ग्रेनेडाइंस , बहामास, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुर्क और कैकोस द्वीप समूह
4 - यूरोप
साइप्रस, इंग्लैंड, जिब्राल्टर, ग्वेर्नसे, आइल ऑफ मैन, जर्सी, माल्टा, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स
5 - पैसिफिक
ऑस्ट्रेलिया, कुक आइलैंड्स, फिजी, किरिबाती, नाउरू, न्यूजीलैंड, नीयू, नॉरफ़ॉक आइलैंड, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमन आइलैंड्स, टोंगा, तुवालु, वानुअतु
23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आयोजन कब हुआ - 23th
Commonwealth Games 2026 Dates
23 वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई 2026 से 02 अगस्त 2026 के बीच ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ
हैं.
23वां राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आयोजन कहाँ हुआ हैं - Where
is the 23th Commonwealth Games 2026 organized
23 वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर
में किया गया हैं.
23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 का शुभंकर क्या हैं - Commonwealth
Games 2026 Mascot
23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुभंकर का नाम फिनी हैं. राष्ट्रमंडल
खेलो का शुभंकर फिनी (Finnie)
एक 'यूनिकॉर्न' है यह स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु है.
कॉमनवेल्थ गेम्स शुभंकर फिनी को
ग्लासगो, स्कॉटलैंड के स्थानीय स्कूली बच्चों की सहायता से डिज़ाइन किया गया है, इसके
सिर पर सींग के स्थान पर एक ट्रैफिक कोन लगा हुआ है.
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आदर्श वाक्य क्या है - Glasgow
Commonwealth Games Motto
2026
23 वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आदर्श वाक्य More
Than Medals (पदकों से कही अधिक)
हैं.
23वें राष्ट्रमंडल खेलों 2026 का उदघाटन किस स्टेडियम में हुआ - 23th
Commonwealth Games 2026 inaugurated at which stadium
23 वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का उदघाटन ग्लासगो के ओवीओ हाइड्रो
इनडोर स्टेडियम में हुआ हैं. यहाँ एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया और आधिकारिक
तौर पर CWG
2026 Games की शुरुआत की गई.
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के ध्वजवाहक कौन थे - Who
was the flag bearer of India in Commonwealth Games 2026
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026
उदघाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक ओलम्पिक
पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन थी. मीराबाई चानू ध्वजवाहक एवं लवलीना
बोरगोहेन बैटन वाहक थी.
राष्ट्रमंडल खेल 2026 शेड्यूल क्या हैं - What
are the Commonwealth Games 2026 Schedule
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शेड्यूल के अनुसार भारतीय समयानुसार रात्रि
10:30
बजे ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों का उदघाटन
समारोह का आयोजन किया जायेगा.
राष्ट्रमंडल खेलों के वर्तमान अध्यक्ष
कौन हैं - Who
is the current President of Commonwealth Games
वर्तमान समय में कॉमनवेल्थ गेम्स के
अध्यक्ष (राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष) डॉ0 डोनाल्ड रुकारे हैं. डॉ0 डोनाल्ड रुकारे को ग्लासगो में नवंबर 2025 में आयोजित महासभा में अध्यक्ष पद के
लिए चुना गया था.
कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन वाइस
प्रेसिडेंट सैंड्रा ओसबोर्न और ह्यूग ग्राहम हैं
राष्ट्रमंडल खेलों का मुख्यालय कहाँ
हैं - Commonwealth
Games Headquarters
कॉमनवेल्थ गेम्स मुख्यालय यूनाइटेड
किंगडम के लंदन शहर में स्थित हैं.
राष्ट्रमंडल खेल लिस्ट क्या हैं - What
are the Commonwealth Games Lists 2026
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 प्रकार के सामान्य खेलों एवं 06 प्रकार के पैरा खेलों को शामिल किया
गया हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स लिस्ट निम्नलिखित हैं.
3X3 बास्केटबॉल, 3X3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, एथलेटिक्स और
पैरा एथलेटिक्स, मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग), जूडो, पैरा पावरलिफ्टिंग, कुश्ती (रेसलिंग), भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग), बाउल्स और पैरा बाउल्स, साइक्लिंग, ट्रैक
साइक्लिंग, पैरा ट्रैक साइक्लिंग, नेटबॉल, तैराकी और पैरा तैराकी
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल स्थल - Commonwealth
Games Venue 2026
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 निम्नलिखित स्टेडियम में आयोजित किये
जायेंगे.
द हाइड्रो, एसईसी सेंटर, एसईसी अरमाडिलो, स्कॉटस्टौन स्टेडियम, टॉलक्रॉस इंटरनेशनल स्विमिंग सेंटर, कॉमनवेल्थ अरेना, सर क्रिस हॉय वेलोड्रोम
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल पदक तालिका 2026 क्या हैं - What
are Glasgow Commonwealth Games Medal Table 2026
राष्ट्रमंडल खेल मेडल टैली के अनुसार ऑस्ट्रेलिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा मेडल प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं. वहीँ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल टैली में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया हैं.
राष्ट्रमंडल खेल 2026 भारत पदक तालिका - Commonwealth Games Medal List India
2026
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पदक तालिका में भारत ने कुल 39 पदक जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया है. भारत ने कुल 39 पदक जीते, जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक हैं.
राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रदर्शन 1934 से 2026 तक - India's performance in
Commonwealth Games 1934 to 2026
भारत ने वर्ष 1934 से 2026 तक 2216 स्वर्ण पदक, 206 रजत पदक, 181 कांस्य पदक सहित कुल 603 पदक जीते हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन निम्नवत
हैं.
|
वर्ष |
आयोजन स्थल |
पदक संख्या |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
स्थान |
|
1934 |
लंदन |
01 |
00 |
00 |
01 |
12वां |
|
1938 |
सिडनी |
00 |
00 |
00 |
00 |
- |
|
1954 |
वैंकूवर |
00 |
00 |
00 |
00 |
- |
|
1958 |
कार्डिफ |
03 |
02 |
01 |
00 |
08वां |
|
1966 |
किंग्स्टन |
10 |
03 |
04 |
03 |
छठा |
|
1970 |
एडिनबर्ग |
12 |
05 |
03 |
04 |
छठा |
|
1974 |
क्राइस्टचर्च |
15 |
04 |
08 |
03 |
छठा |
|
1978 |
एडमॉन्टन |
15 |
05 |
05 |
05 |
छठा |
|
1982 |
ब्रिसबेन |
16 |
05 |
08 |
03 |
छठा |
|
1990 |
ऑकलैंड |
32 |
13 |
08 |
11 |
05वां |
|
1994 |
विक्टोरिया |
24 |
06 |
11 |
07 |
छठा |
|
1998 |
कुआलालंपुर |
25 |
07 |
10 |
08 |
07वां |
|
2002 |
मैनचेस्टर |
69 |
30 |
22 |
17 |
चतुर्थ |
|
2006 |
मेलबर्न |
50 |
22 |
17 |
11 |
चतुर्थ |
|
2010 |
दिल्ली |
101 |
38 |
27 |
36 |
द्वितीय |
|
2014 |
ग्लासगो |
64 |
15 |
30 |
19 |
पंचम |
|
2018 |
गोल्ड कोस्ट |
66 |
26 |
20 |
20 |
तृतीय |
|
2022 |
बर्मिंघम |
61 |
22 |
16 |
23 |
चतुर्थ |
|
2026 |
ग्लासगो |
39 |
13 |
17 |
09 |
चतुर्थ |
Commonwealth
Games FAQ - Rashtramandal Khel frequently asked
questions in Hindi
प्रश्न - 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन कहाँ
हुआ?
उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का उद्घाटन ग्लासगो के ओवीओ हाइड्रो
इनडोर स्टेडियम में हुआ.
प्रश्न - राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के चेफ डि मिशन कौन थे?
उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय दल के चेफ डि मिशन रोहित
राजपाल थे.
प्रश्न - राष्ट्रमंडल खेल का पुराना नाम क्या
हैं?
उत्तर - वर्ष 1930 - 1950 तक ब्रिटिश एम्पायर गेम्स, वर्ष 1954
- 1966 तक ब्रिटिश एम्पायर एंड कॉमनवेल्थ
गेम्स, वर्ष 1970
- 1974 तक ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ष 1978 से राष्ट्रमंडल खेल अथवा कॉमनवेल्थ
गेम्स.
प्रश्न - राष्ट्रमंडल खेल में भारत कब शामिल
हुआ?
उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने वर्ष 1934 में प्रथम बार हिस्सा लिया था.
प्रश्न - भारत में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन
कब हुआ था?
उत्तर - भारत में प्रथम बार कॉमनवेल्थ गेम्स (First
Commonwealth Games in India) का आयोजन वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित किये गए थे.
प्रश्न - पहला राष्ट्रमंडल खेल कब आयोजित किया
गया था?
उत्तर - वर्ष 1930 में प्रथम कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कनाडा
में किया गया था.
प्रश्न - राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कितने
वर्षों के बाद किया जाता हैं?
उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हर चार साल
में होता हैं.
प्रश्न - 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कौन सा
देश करेगा?
उत्तर - 24 वां कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के अहमदाबाद
शहर में होगा.
प्रश्न - राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का पदक तालिका में कौन सा
स्थान हैं?
उत्तर - ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स पदक तालिका
में भारत का चौथा स्थान हैं.
प्रश्न - CWG
Full Form in Hindi क्या हैं?
उत्तर - सीडब्ल्यूजी का फुल फॉर्म हिंदी में कॉमनवेल्थ
गेम्स अथवा राष्ट्रमंडल खेल होता हैं.
प्रश्न - महिला टी 20 क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल में कब
शामिल किया गया हैं?
उत्तर - वर्ष 2022 में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में
महिला क्रिकेट को शामिल किया गया हैं.
प्रश्न - 23 वें ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने
जीता हैं?
उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक मीराबाई
चानू ने भारोत्तोलन खेल में जीता हैं.
प्रश्न - राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत कब से हुई
हैं?
उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत वर्ष 1930 में हुई थी.
प्रश्न - CWG
Full Form क्या हैं?
उत्तर -
Full Form of CWG Commonwealth Games हैं.
प्रश्न - राष्ट्रमंडल खेल का फाउंडर कौन हैं?
उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स फाउंडर ब्रिटिश
साम्राज्य और यूनाइटेड किंगडम की संसद हैं.
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद हैं कि आज के लेख राष्ट्रमंडल खेल क्या है पसंद आया
होगा.
आज के लेख में आपने India
Medals in Commonwealth Games 2026, CWG Countries, CWG Headquarter, Commonwealth
Games Logo एवं Commonwealth
Games Meaning in Hindi के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की हैं.
यदि आपको What is
Commonwealth Games in Hindi Full Information के सम्बन्ध में कोई सुझाव देना हो तो कमेंट कीजिये एवं लेख कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है को अधिक से
अधिक लोगों को शेयर
कीजिये.

0 Comments