एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी भर्ती (जनरलिस्ट) 2025 नोटिफिकेशन पीडीएफ | LIC Assistant Administrative Officers (Generalist)- 32st Batch 2025 Notification PDF | LIC AAO Notification PDF 2025 | LIC AAO Recruitment 2025 Notification PDF | LIC AAO Notification PDF in Hindi | LIC AAO Vacancy 2025 Date
आज आप इस लेख के द्वारा LIC
Assistant Engineer & AAO Specialist Notification 2025 PDF Download, LIC
AAO Syllabus, LIC
AAO Exam Date, LIC
AAO cut off, LIC AAO Eligibility, LIC AAO Job Profile, LIC AAO Application Form
2025 PDF एवं LIC
AAO Exam Pattern के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे.
Join Sarkari File |
|
एलआईसी एएओ भर्ती 2025 अधिसूचना पीडीएफ - LIC
AAO Recruitment 2025 Notification in Hindi
एलआईसी एएओ भर्ती विज्ञापन तिथि – 16-08-2025
एलआईसी सहायक अभियंता / एएओ (विशेषज्ञ) भर्ती विज्ञापन तिथि –
16-08-2025
LIC AAO Bharti 2025 Apply online in Hindi
लेख का नाम |
एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी
भर्ती 2025
अधिसूचना
पीडीएफ |
परीक्षा संस्था का नाम |
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) |
परीक्षा का नाम |
सहायक प्रशासनिक अधिकारी भर्ती (जनरलिस्ट) की भर्ती - 32वां बैच सहायक अभियंता (स0अ0) सिविल / इलेक्ट्रिकल एवं सहायक प्रशासनिक
अधिकारी (विशेषज्ञ) - 32वां बैच |
विज्ञापन तिथि |
16 अगस्त 2025 |
पद नाम |
सहायक प्रशासनिक अधिकारी भर्ती (जनरलिस्ट), सहायक अभियंता (स0अ0) सिविल, सहायक अभियंता (स0अ0) इलेक्ट्रिकल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (विशेषज्ञ) |
पद संख्या |
841 |
वेतनमान |
रूपया 88635
मूल
वेतन + भत्ता, |
श्रेणी |
|
आवेदन प्रक्रिया |
ऑनलाइन |
प्रारम्भिक परीक्षा तिथि |
03-10-2025 |
मुख्य परीक्षा तिथि |
08-11-2025 |
आधिकारिक वेबसाइट |
https://licindia.in/ |
एलआईसी एएओ जनरलिस्ट भर्ती 2025 अधिसूचना पीडीएफ - LIC AAO Generalist Notification 2025 PDF in Hindi
भारतीय जीवन बीमा निगम, मुंबई (Life
Insurance Corporation of India-LIC) ने दिनांक 16 अगस्त 2025 को सहायक प्रशासनिक अधिकारी जनरलिस्ट 32वां बैच भर्ती हेतु कुल 350 पदों एवं सहायक अभियंता (स0अ0) सिविल / इलेक्ट्रिकल एवं सहायक प्रशासनिक
अधिकारी (विशेषज्ञ) - 32वां बैच भर्ती हेतु कुल 491 पदों सहित कुल 841 पदों के लिए एलआईसी रिक्रूटमेंट
नोटिफिकेशन पीडीएफ इन हिंदी जारी कर दिया हैं.
ऐसे अभ्यर्थी जो भारतीय जीवन बीमा निगम
सहायक प्रशासनिक अधिकारी जनरलिस्ट भर्ती 2025 के लिए इच्छुक हो और शैक्षणिक योग्यता
एवं आवश्यक पात्रता पूर्ण करते हैं, वह उम्मीदवार एलआईसी रिक्रूटमेंट से सम्बंधित
आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, वेतनमान एवं एलआईसी
एएओ पाठ्यक्रम की जानकारी हेतु आधिकारिक विज्ञापन का अध्ययन करके एलआईसी एएओ भर्ती परीक्षा आवेदन फॉर्म भर
सकते हैं.
एलआईसी एएओ भर्ती महत्वपूर्ण तिथि - LIC
AAO Important Date 2025
1 - आवेदन प्रारंभ होने की तिथि – 16-08-2025
2 - आवेदन की अंतिम तिथि – 08-09-2025
3 - परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 08-09-2025
4
-
प्रारम्भिक ऑनलाइन परीक्षा तिथि -
03-10-2025
5
-
मुख्य ऑनलाइन परीक्षा तिथि -
08-11-2025
6 - एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – परीक्षा से पूर्व सूचित किया जायेगा
एलआईसी एएओ आवेदन शुल्क क्या हैं - What
is LIC AAO Application Fee 2025
श्रेणी |
परीक्षा शुल्क |
सामान्य |
700/- + लेनदेन शुल्क + जीएसटी |
ईडब्लूएस, ओबीसी |
700/- + लेनदेन शुल्क + जीएसटी |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति |
85/- + लेनदेन शुल्क + जीएसटी |
दिव्यांगजन सभी वर्ग हेतु |
85/- + लेनदेन शुल्क + जीएसटी |
एलआईसी एएओ भर्ती परीक्षा शुल्क का
भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आईएमपीएस, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट एवं
इन्टरनेट बैंकिंग द्वारा किया जायेगा.
एलआईसी एएओ पात्रता मानदण्ड क्या हैं - What
is LIC AAO Eligibility Criteria 2025
लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट) 32वां बैच, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल) एवं असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) 32वां बैच पात्रता मानदण्ड निम्नवत हैं.
1 - एलआईसी एएओ (जनरलिस्ट) आयु सीमा क्या हैं -
What is LIC AAO (Generalist)
Age Limit 2025
एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव
ऑफिसर जनरलिस्ट 32वां बैच हेतु आवेदन करने वाले
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21
वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिये. अभ्यर्थियों की आयु
की गणना दिनांक 01
अगस्त 2025 से की जाएगी.नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा
में छूट भी प्रदान की जाएगी.
एलआईसी एएओ (विशेषज्ञ) आयु सीमा क्या हैं -
What is LIC AAO (Specialist) Age Limit 2025
एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव
ऑफिसर स्पेशलिस्ट 32वां बैच हेतु आवेदन करने वाले
अभ्यर्थियों की पदों के अनुसार न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 32 वर्ष होनी चाहिये. अभ्यर्थियों की आयु
की गणना दिनांक 01
अगस्त 2025 से की जाएगी.नियमानुसार अधिकतम आयु
सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी.
एलआईसी असिस्टेंट इंजीनियर आयु सीमा
क्या हैं -
What is LIC Assistant Engineers Age Limit 2025
एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव
ऑफिसर जनरलिस्ट 32वां बैच हेतु आवेदन करने वाले
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21
वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिये. अभ्यर्थियों की आयु
की गणना दिनांक 01
अगस्त 2025 से की जाएगी.नियमानुसार अधिकतम आयु
सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी.
2 - एलआईसी एएओ (जनरलिस्ट) शैक्षणिक योग्यता क्या हैं - What
is LIC AAO (Generalist) Educational Qualification 2025
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय
अथवा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री.
एलआईसी एएओ सीए शैक्षणिक योग्यता क्या हैं -
What is LIC AAO CA Educational Qualification 2025
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय
अथवा संस्थान से स्नातक डिग्री.
भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का
एसोसिएट सदस्य.
एलआईसी एएओ सीएस शैक्षणिक योग्यता क्या हैं -
What is LIC AAO CS Educational Qualification 2025
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय
अथवा संस्थान से स्नातक डिग्री.
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान का सदस्य.
एलआईसी एएओ बीमांकक शैक्षणिक योग्यता क्या हैं -
What is LIC AAO Actuarial Educational Qualification 2025
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय
अथवा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री.
भारतीय एक्चुअरीज संस्थान / एक्चुअरीज संस्थान और संकाय, यूके द्वारा आयोजित
परीक्षा उत्तीर्ण.
एलआईसी एएओ बीमा विशेषज्ञ शैक्षणिक योग्यता क्या हैं -
What is LIC AAO Insurance Specialist Educational Qualification 2025
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय
अथवा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री.
भारतीय बीमा संस्थान की फेलोशिप.
05 वर्ष का कार्य अनुभव.
एलआईसी एएओ लीगल शैक्षणिक योग्यता क्या
हैं -
What is LIC AAO Legal Educational Qualification 2025
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय
अथवा संस्थान से विधि विषय में स्नातक डिग्री.
बार काउंसिल में नामांकित.
02 वर्ष का कार्य अनुभव.
एलआईसी असिस्टेंट इंजीनियर सिविल शैक्षणिक
योग्यता क्या हैं -
What is LIC Assistant Engineers Civil Educational Qualification 2025
एआईसीटीआई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी
विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से बीटेक / बीई सिविल विषय में स्नातक डिग्री.
03 वर्ष का कार्य अनुभव.
एलआईसी असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल
शैक्षणिक योग्यता क्या हैं -
What is LIC Assistant Engineers Electrical Educational Qualification 2025
एआईसीटीआई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी
विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से बीटेक / बीई इलेक्ट्रिकल विषय में स्नातक
डिग्री.
03 वर्ष का कार्य अनुभव.
एलआईसी एएओ रिक्तियां - LIC AAO Vacancies 2025
भारतीय जीवन बीमा निगम ने एलआईसी सहायक
प्रशासनिक अधिकारी जनरलिस्ट 32वां बैच भर्ती हेतु कुल 350 पदों एवं सहायक अभियंता (स0अ0) सिविल / इलेक्ट्रिकल एवं सहायक प्रशासनिक
अधिकारी (विशेषज्ञ) - 32वां बैच भर्ती हेतु कुल 491 पदों सहित कुल 841 पदों के लिए एलआईसी असिस्टेंट
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन पीडीएफ इन हिंदी जारी किया हैं.
एलआईसी एएओ जनरलिस्ट वर्गवार रिक्तियां
- LIC
AAO Generalist Category Wise Vacancies 2025
भर्ती प्रकार |
सामान्य |
ईडब्लूएस |
ओबीसी |
अ0जा0 |
अ0ज0जा0 |
योग |
वर्तमान वर्ष |
142 |
38 |
88 |
51 |
22 |
341 |
बैकलॉग |
00 |
00 |
03 |
00 |
06 |
09 |
कुल योग |
142 |
38 |
91 |
51 |
28 |
350 |
एलआईसी असिस्टेंट इंजीनियर वर्गवार
रिक्तियां -
LIC Assistant Engineers Category Wise Vacancies 2025
पद नाम |
अ0जा0 |
अ0ज0जा0 |
ओबीसी |
ईडब्लूएस |
सामान्य |
योग |
स0अ0 (सिविल) |
08 |
03 |
13 |
05 |
21 |
50 |
स0अ0 (इलेक्ट्रिकल) |
04 |
03 |
08 |
03 |
13 |
31 |
कुल योग |
12 |
06 |
21 |
08 |
34 |
81 |
एलआईसी एएओ (विशेषज्ञ) वर्गवार रिक्तियां - LIC
AAO (Specialist) Category Wise Vacancies 2025
पद नाम |
अ0जा0 |
अ0ज0जा0 |
ओबीसी |
ईडब्लूएस |
सामान्य |
योग |
एएओ (चार्टर्ड एकाउंटेंट्स) |
04 |
02 |
07 |
03 |
14 |
30 |
एएओ (कंपनी सेक्रेटरी) |
01 |
01 |
02 |
01 |
05 |
10 |
एएओ (बीमांकक) |
04 |
02 |
07 |
03 |
14 |
30 |
एएओ (बीमा विशेषज्ञ) |
45 |
22 |
77 |
34 |
132 |
310 |
एएओ (लीगल) |
04 |
02 |
07 |
03 |
14 |
30 |
कुल योग |
58 |
29 |
100 |
44 |
179 |
410 |
एलआईसी एएओ भर्ती 2025 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें - How
to fill LIC AAO Recruitment 2025 Online Form
1 - सर्वप्रथम एलआईसी ऑफिसियल वेबसाइट ओपन कीजिये.
2 - अब होम पेज पर Careers विकल्प क्लिक कीजिये.
3 - अब सम्बंधित पद हेतु क्लिक कीजिये.
4 - अब Apply Online विकल्प क्लिक कीजिये.
5 - अब एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो
जायेंगे, जहाँ Click
here for New Registration विकल्प क्लिक कीजिये.
6 - अब आपके सामने एलआईसी एएओ ऑनलाइन फॉर्म 2025 खुल जायेगा जहाँ आप निर्धारित कॉलम में
सभी विवरण को दर्ज कीजिये.
7 - इसके बाद निर्धारित साइज़ के अनुसार
हस्ताक्षर,
फोटो, हस्तलिखित घोषणा एवं बाएं अंगूठे का
निशान अपलोड कीजिये.
8 - अब निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से एलआईसी एएओ रिक्रूटमेंट परीक्षा शुल्क का
भुगतान कीजिये.
9 - आवेदन फॉर्म को सबमिट करके एलआईसी एएओ ऑनलाइन
एप्लीकेशन फॉर्म
2025 पीडीएफ का प्रिंट ले लीजिये.
एलआईसी एएओ भर्ती 2025 महत्वपूर्ण लिंक - LIC
AAO Recruitment 2025 Important Links
ऑनलाइन आवेदन
अधिसूचना डाउनलोड एएओ जनरलिस्ट हिंदी
| अंग्रेजी
अधिसूचना डाउनलोड एएओ विशेषज्ञ / स0अ0 (सिविल, इलेक्ट्रिकल) हिंदी
| अंग्रेजी
एलआईसी ऑफिसियल वेबसाइट
0 Comments