आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ | RRB Group D Notification 2026 PDF Download | RRB Group D Apply Online 2026

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ | RRB Group D Apply Online Form 2026 PDF | RRB Group D Notification PDF Download | RRB Group D Application Form 2026 PDF | Railway Group D Notification 2026 PDF Download in Hindi

आज आप इस लेख के द्वारा RRB Group D Syllabus, RRB Group D Exam Date, RRB Group D cut off, RRB Group D Job Profile, RRB Group D Medical Test Details, RRB Group D Qualification, RRB Group D Vacancy 2026 Date एवं RRB Group D Salary के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे.

Join Sarkari File

WhatsApp Channel

Telegram Channel

 

रेलवे ग्रुप डी अधिसूचना 2026 पीडीएफ - RRB Group D Recruitment 2026 Notification PDF in Hindi

रेलवे ग्रुप डी 2026 विज्ञापन संख्यासीईएन 09 / 2025

रेलवे ग्रुप डी भर्ती विज्ञापन तिथि – 27-12-2025

 

RRB Group D Bharti 2026 Apply online in Hindi

लेख का नाम

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ

परीक्षा संस्था का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड

परीक्षा का नाम

7वें केन्द्रीय वेतन आयोग वेतन मैट्रिक्स के लेवल - 1 में विभिन्न पदों के लिए भर्ती - 2026

विज्ञापन तिथि

27 दिसम्बर 2025

पद नाम

समूह घ

पद संख्या

22195

वेतनमान

7वें सीपीसी में लेवल 1 - रूपया 18000-56900/-

श्रेणी

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

परीक्षा तिथि CBT

जल्द सूचित किया जायेगा  

पीईटी / पीएमटी

जल्द सूचित किया जायेगा  

दस्तावेज सत्यापन DV

जल्द सूचित किया जायेगा  

आधिकारिक वेबसाइट

https://www.rrbapply.gov.in/

 

आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना 2026 पीडीएफ - RRB Group D Notification 2026 in Hindi PDF

रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board - RRB) ने दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी 2026 के अंतर्गत् 7वें केन्द्रीय वेतन आयोग वेतन मैट्रिक्स के लेवल - 1 में ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु कुल 22195 पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन पीडीएफ इन हिंदी जारी कर दिया हैं. जिसकी परीक्षा का आयोजन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा किया जायेगा.

भारतीय रेलवे मंत्रालय में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जो रेलवे लेवल 1 भर्ती 2026 के लिए इच्छुक हो और शैक्षणिक योग्यता एवं शारीरिक मापन तथा चिकित्सा मानक सहित अन्य आवश्यक पात्रता पूर्ण करते हैं, वह उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट से सम्बंधित पात्रता मानदण्ड, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, वेतनमान एवं आरआरबी ग्रुप डी पाठ्यक्रम की जानकारी हेतु आधिकारिक विज्ञापन का अध्ययन करके आरआरबी चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

 

RRB Group D Notification 2026 PDF Download

रेलवे ग्रुप डी महत्वपूर्ण तिथि - RRB Group D Important Date 2026

1 - आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 31-01-2026

2 - आवेदन की अंतिम तिथि – 09-03-2026

3 - परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 11-03-2026

4 - आवेदन फॉर्म संशोधन तिथि - 12-03-2026 से 21-03-2026 तक

5 - परीक्षा तिथि CBT - जल्द सूचित किया जायेगा 

6 - एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि - परीक्षा से पूर्व सूचित किया जायेगा

 

रेलवे ग्रुप डी आवेदन शुल्क क्या हैं - What is RRB Group D Application Fee 2026

श्रेणी

परीक्षा शुल्क

सामान्य

500/-

ईडब्लूएस

500/-

ओबीसी

500/-

अनुसूचित जाति

250/-

अनुसूचित जनजाति

250/-

दिव्यांगजन

250/-

महिला सभी वर्ग

250/-

आवेदन फॉर्म संशोधन शुल्क

250/-

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग एवं यूपीआई द्वारा किया जायेगा.

 

रेलवे ग्रुप डी पात्रता मानदण्ड क्या हैं - What is RRB Group D Eligibility Criteria 2026

आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदण्ड (Railway Group D Eligibility) निम्नवत हैं.

 

1 - रेलवे ग्रुप डी आयु सीमा क्या हैं - What is RRB Group D Age Limit 2026

रेलवे ग्रुप डी के पदों हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिये. अभ्यर्थियों की आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2026 से की जाएगी. नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी.

 

2 - रेलवे ग्रुप डी शैक्षणिक योग्यता क्या हैं - What is RRB Group D Educational Qualification 2026

1 - किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण अथवा आईटीआई अथवा समकक्ष अथवा एनसीवीटी द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र.

 

3 - रेलवे ग्रुप डी शारीरिक पात्रता क्या हैं - What is the RRB Group D Physical eligibility 2026

रेलवे ग्रुप डी शारीरिक दक्षता योग्यता निम्नवत हैं.

 

रेलवे ग्रुप डी शारीरिक दक्षता मानदंड क्या हैं - What is the RRB Group D PET eligibility 2026

आरआरबी ग्रुप डी शारीरिक दक्षता परीक्षा पुरुष अभ्यर्थी हेतु

01 - 35 किलोग्राम वजन को उठाकर 02 मिनट में एक चांस में वजन को नीचे गिराए बिना 100 मीटर तक ले जाने में सक्षम होना चाहिये.

02 - 1000 मीटर की दूरी को 04 मिनट 15 सेकेंड में एक ही चांस में दौड़ने में सक्षम होना चाहिये.

 

आरआरबी ग्रुप डी शारीरिक दक्षता परीक्षा महिला अभ्यर्थी हेतु

01 - 20 किलोग्राम वजन को उठाकर 02 मिनट में एक चांस में वजन को नीचे गिराए बिना 100 मीटर तक ले जाने में सक्षम होना चाहिये.

02 - 1000 मीटर की दूरी को 05 मिनट 40 सेकेंड में एक ही चांस में दौड़ने में सक्षम होना चाहिये.

 

रेलवे ग्रुप डी रिक्तियां कितनी हैं - How much are the RRB Group D Vacancies 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत् कुल 22195 पदों पर भर्ती हेतु इंडियन रेलवे ग्रुप डी भर्ती नोटिफिकेशन पीडीएफ इन हिंदी जारी किया हैं.

 

रेलवे ग्रुप डी में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज - Documents required for application in RRB Group D

1 - उम्मीदवार का फोटोग्राफ JPEG फार्मेट में 50-100 KB फाइल साइज़ में.

2 - उम्मीदवार का हस्ताक्षर JPEG फार्मेट में 30-50 KB फाइल साइज़ में.

3 - यदि आप ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अंतर्गत् आवेदन कर रहे हैं तो ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र.

4 - अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र पीडीएफ फाइल अधिकतम 500KB साइज़ में.

5 - जन्मतिथि प्रमाणपत्र

6 - शैक्षणिक प्रमाणपत्र

7 - आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट / मतदाता पहचान पत्र / पैनकार्ड / अन्य वैध पहचान पत्र

 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें - How to fill RRB Group D Recruitment 2026 Online Form apply

1 - सर्वप्रथम इंडियन रेलवे ऑफिसियल वेबसाइट ओपन कीजिये.

2 - अब होम पेज पर Recruitment विकल्प क्लिक कीजिये.

3 - आप जिस ज़ोन के लिए आवेदन करना चाहते है उस आरआरबी ज़ोन पर क्लिक कीजिये.

4 - अब Apply for CEN 09/2025 के सामने आवेदन करे विकल्प क्लिक कीजिये.

5 - अब एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जायेंगे, जहाँ Apply सेक्शन में Create An Account विकल्प क्लिक कीजिये. जिन अभ्यर्थियों ने वर्ष 2026 की एएलपी,तकनीशियन या आरपीएफ एसआई भर्ती के लिए पंजीकरण कर लिया हैं वह अभ्यर्थी उसी भर्ती परीक्षा के यूज़र आईडी और पासवर्ड की सहायता से सीधे लॉगिन कर सकते हैं.

6 - ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए चेक बॉक्स में टिक करके प्रोसीड बटन क्लिक कीजिये.

7 - अब आपके सामने आरआरबी ग्रुप डी ऑनलाइन फॉर्म 2026 खुल जायेगा जहाँ आप निर्धारित कॉलम में सभी विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, जाति, शैक्षणिक योग्यता को दर्ज कीजिये.

8 - इसके बाद निर्धारित साइज़ के अनुसार हस्ताक्षर, फोटो एवं आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कीजिये.

9 - अब निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा शुल्क का भुगतान कीजिये.

10 - आवेदन फॉर्म को सबमिट करके RRB Group D Application form Download PDF कर लीजिये अथवा प्रिंट ले लीजिये.

 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक - RRB Group D Recruitment 2026 Important Links

ऑनलाइन आवेदन

अधिसूचना डाउनलोड हिंदी | अंग्रेजी

भारतीय रेलवे ऑफिसियल वेबसाइट

 

रेलवे ग्रुप डी चयन प्रक्रिया क्या हैं - What is RRB Group D Selection Process 2026

आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी.

1 - कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों की लिखित परीक्षा (CBT)

2 - शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

3 - दस्तावेज सत्यापन (DV)

4 - चिकित्सा जांच (ME)

 

रेलवे ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न क्या हैं - What is RRB Group D Exam Pattern 2026

विषय

प्रश्न संख्या

अधिकतम अंक

समय

अंकगणित

25

25

90 मिनट

(01 घंटा 30 मिनट)

सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति

30

30

सामान्य जानकारी और समसामयिक विषय

20

20

सामान्य विज्ञान

25

25

कुल योग

100

100

 

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का माध्यम क्या हैं - RRB Group D Medium of Examination 2026

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भारतीय भाषाओँ असमिया, ऊर्दू, बंगाली, तेलगू, तमिल, पंजाबी, उड़िया, मणिपुरी, मराठी, कोंकणी, मलयालम, गुजराती और कन्नड़ में उपलब्ध रहेंगे. सीबीटी प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा और चुनी गई भाषा में प्रदर्शित होंगे.

 

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा केंद्र - RRB Group D Exam Center 2026

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा केंद्र सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य शहरों में बनाये हैं.

 

रेलवे ग्रुप डी प्रवेश पत्र डाउनलोड कैसे करें - How to Download RRB Group D Admit Card 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी करेगा. अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के द्वारा आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

 

रेलवे ग्रुप डी मुफ्त यात्रा सुविधा क्या हैं - RRB Group D Free Travel Facility 2026

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवार मुफ्त रेल यात्रा सुविधा के लिए पात्र होंगे. उनके ई कॉल लेटर में ही स्लीपर क्लास मुफ्त रेल यात्रा प्राधिकरण (रेलवे पास) शामिल होगा.

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हेतु अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों को रेल गाड़ी आरक्षण के लिए टिकट बुकिंग काउंटर पर अपने ई कॉल लेटर और स्व प्रमाणित जाति प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी जमा करके रेल आरक्षण करवाने की अनुमति दी जाएगी. यात्रा के दौरान अभ्यर्थी को मूल जाति प्रमाण पत्र और मूल पहचान पत्र साथ रखना होगा.

 

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा शुल्क की वापसी सुविधा क्या हैं - RRB Group D Refund of Examination Fee 2026

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी को श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क वापसी योग्य हिस्सा रूपया 400/- अथवा रूपया 250/- प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र में अभ्यर्थी के बैंक खाता विवरण देना होगा.

आरआरबी ग्रुप डी प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को श्रेणी अनुसार बैंक प्रभार शुल्क काटकर शेष धनराशि अभ्यर्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी.

 

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट - RRB Group D Result 2026

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के सभी चरणों की समाप्ति के बाद चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से जारी करेगा.

 

रेलवे ग्रुप डी वेतनमान क्या हैं - What is RRB Group D Salary 2026

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के द्वारा चयनित ग्रुप डी को 7वें वेतन मैट्रिक्स के लेवल 01 में बेसिक वेतन 18000-56900/- पे स्केल में प्रारम्भिक मूल वेतन 18000/- रूपया प्रतिमाह के साथ लागू नियमों के अनुसार स्वीकार्य भत्तें देय होंगे.

श्रेणी ए के शहर में आवास किराया भत्ता, महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्तों सहित आरआरबी ग्रुप डी सैलरी लगभग 35000/- रूपया प्रतिमाह होगी. वहीँ आयकर, एनपीएस सहित अन्य कटौती के बाद RRB Group D in hand Salary per month लगभग 31500/- रूपया प्रतिमाह होगी.

 

रेलवे ग्रुप डी पोस्टिंग कहाँ होगी - Where will be the RRB Group D Posting place 2026

रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 भर्ती परीक्षा द्वारा नवचयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग विभिन्न रेलवे जोन के अंतर्गत स्थित विभिन्न रेलवे स्टेशन पर की जाएगी.

 

आरआरबी फुल फॉर्म क्या हैं - What is RRB Full Form in Hindi

आरआरबी फुल फॉर्म हिंदी में रेलवे भर्ती बोर्ड हैं.

Full Form of RRB in English Railway Recruitment Board हैं.

 

आरआरबी ग्रुप डी फुल फॉर्म क्या हैं - What is RRB Group D Full Form in Hindi

आरआरबी ग्रुप डी फुल फॉर्म हिंदी में रेलवे भर्ती बोर्ड समूह घ हैं.

Full Form of RRB Group D in English Railway Recruitment Board Group D हैं.

 

RRB Group D Recruitment 2026 FAQ - RRB Group D Notification frequently asked questions in Hindi

प्रश्न - आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 का फॉर्म कब भरा जायेगा?

उत्तर - रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 ऑनलाइन फॉर्म 31-01-2026 से भरा जायेगा.

प्रश्न - मैं रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 एग्जाम के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूँ?

उत्तर - RRB official website https://www.rrbapply.gov.in/ के द्वारा रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

प्रश्न - रेलवे ग्रुप डी एग्जाम कब होगा?

उत्तर - रेलवे ग्रुप डी परीक्षा तिथि की सूचना जल्द घोषित की जाएगी.

प्रश्न - RRB Group D last date to apply 2026 क्या हैं?

उत्तर - Railway Group D last date to apply 2026 apply online तिथि 09-03-2026 हैं.

प्रश्न - रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा कैसे दी जाती हैं?

उत्तर - रेलवे ग्रुप डी परीक्षा ऑनलाइन होती हैं.

प्रश्न - रेलवे ग्रुप डी की सैलरी कितनी होती हैं?

उत्तर - रेलवे ग्रुप डी सैलरी लगभग 35000/- रूपया प्रतिमाह होती हैं.

प्रश्न - रेलवे ग्रुप डी 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता हैं?

उत्तर - आरआरबी ग्रुप डी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की श्रेणीवार आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष और न्यूनतम हाईस्कूल होना चाहिये.

प्रश्न - RRB Group D Age Limit 2026 क्या हैं?

उत्तर - आरआरबी ग्रुप डी पद अनुसार श्रेणीवार आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष तक हैं.

प्रश्न - रेलवे ग्रुप डी की भर्ती कब आएगी 2026?

उत्तर - आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 31-01-2026 को आएगी.

प्रश्न - रेलवे ग्रुप डी 2026 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर - आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे.

प्रश्न - आरआरबी ग्रुप डी 2026 में कितनी रिक्तियां हैं?

उत्तर - आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए 22195 रिक्तियां घोषित की गई हैं.

प्रश्न - रेलवे ग्रुप डी 2026 के लिए आयु सीमा क्या हैं?

उत्तर - रेलवे ग्रुप डी श्रेणीवार आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष तक हैं.

प्रश्न - क्या एक बीटेक छात्र आरआरबी ग्रुप डी के लिए आवेदन कर सकता हैं?

उत्तर - बीटेक पासआउट छात्र आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता हैं.

प्रश्न - रेलवे ग्रुप डी केंद्रीकृत रोजगार सूचना संख्या क्या हैं?

उत्तर - आरआरबी ग्रुप डी सीईएन संख्या 09 / 2025 हैं.

प्रश्न - रेलवे ग्रुप डी योग्यता क्या हैं?

उत्तर - आरआरबी ग्रुप डी योग्यता, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की श्रेणीवार आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष और न्यूनतम हाईस्कूल परीक्षा पास होना चाहिये.

 

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद हैं कि आज के लेख रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ इन हिंदी पसंद आया होगा.

आज के लेख में आपने RRB Group D 2026 Notification PDF Download, RRB Group D Age Limit एवं RRB Group D Recruitment 2026 Notification PDF के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की हैं.

यदि आपको RRB Group D Notification PDF 2026 in Hindi Full Information के सम्बन्ध में कोई सुझाव देना हो तो कमेंट कीजिये एवं आर्टिकल आरआरबी ग्रुप डी 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ इन हिंदी को अधिक से अधिक लोगों को शेयर कीजिये.

 

यह भी पढ़ें - आरआरबी सहायक लोको पायलट सिलेबस पीडीएफ

यह भी पढ़ें - यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस पीडीएफ

यह भी पढ़ें - यूपीएससी भारतीय सांख्यिकी सेवा सिलेबस पीडीएफ

यह भी पढ़ें - यूपीएससी भारतीय आर्थिक सेवा सिलेबस पीडीएफ

यह भी पढ़ें - यूकेपीएससी आरओ / एआरओ सिलेबस पीडीएफ

Post a Comment

0 Comments